Categories: News-Headlines

भाजपा ने दिल्ली में प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री केजरीवाल से इस्तीफे की मांग की

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्‍ली आबकारी नीति में कथित अनियमितताओं को लेकर आज राष्‍ट्रीय राजधानी में मुख्‍यमंत्री अरविन्‍द केजरीवाल के इस्‍तीफे की मांग की। भाजपा नेताओं ने शहर के कई इलाकों में आम आदमी पार्टी सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। दिल्‍ली के भाजपा प्रभारी बैजयंत जय पांडा, कार्यकारी प्रदेश अध्‍यक्ष वीरेन्‍द्र सचदेवा और कई अन्‍य कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन में हिस्‍सा लिया। बैजयंत जय पांडा ने आरोप लगाया कि दिल्‍ली सरकार को धार्मिक स्‍थानों और स्‍कूलों के आसपास शराब की दुकानें खोलने में कोई हिचकिचाहट नहीं है। बाद में संवाददाताओं को सम्‍बोधित करते हुए भाजपा प्रवक्‍ता गौरव भाटिया ने कहा कि इस मुददे पर जल्‍द ही जांच होनी चाहिए। उन्‍होंने कहा कि अरविन्‍द केजरीवाल अपने मंत्रियों मनीष सिसोदिया और सत्‍येन्‍द्र जैन को बचाने का प्रयास कर रहे हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

10 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

10 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

10 hours ago

This website uses cookies.