Categories: News-Headlines

भबानीपुर विधानसभा उपचुनाव में ममता बैनर्जी जीती, ओडीसा में पीपली सीट पर बीजू जनता दल को बढ़त

पश्चिम बंगाल में, भबानीपुर, शमशेरगंज और जांगीपुर विधानसभा सीटों के लिए मतगणना कड़ी सुरक्षा के बीच जारी है। 17वें दौर के बाद तृणमूल कांग्रेस के प्रत्‍याशी तीनों निर्वाचन क्षेत्रों में आगे चल रहे थे।

भबानीपुर में 17वें दौर की समाप्ति के बाद तृणमूल कांग्रेस उम्‍मीदवार ममता बैनर्जी 45 हजार से अधिक वोटों के साथ पहले नंबर पर बनी हुई हैं। भारतीय जनता पार्टी उम्‍मीदवार प्रियंका टिबरेवाल दूसरे और मार्क्‍सवादी कम्‍यूनिस्‍ट पार्टी के श्रीजिब बिस्‍वास तीसरे स्‍थान पर हैं। हमारे संवाददाता ने बताया है कि इस विधानसभा क्षेत्र के लिए कुल 21 दौर की गिनती होनी है।

शमशेरगंज में तृणमूल कांग्रेस उम्‍मीदवार अमीरूल इस्‍लाम 13वें दौर की गिनती के बाद 8 हजार 363 वोटों से आगे हैं। जांगीपुर में भी तृणमूल कांग्रेस के जाकीर हुसैन 34 हजार से अधिक वोटों की बढ़त ले चुके हैं।

ओडिशा में पिपली विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। 10वें दौर की गिनती के बाद बीजू जनता दल के रूद्र प्रताप महारथी 10 हजार 451 वोट से आगे हैं। 28 हजार एक सौ 38 वोटों के साथ भारतीय जनता पार्टी के आश्रित पटनायक दूसरे नंबर पर हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी… Read More

2 hours ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।… Read More

2 hours ago

प्रधानमंत्री मोदी ने आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण से फोन पर बातचीत कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण से बात कर उनके… Read More

2 hours ago

उत्तराखंड में गंगोत्री और यमुनात्री तीर्थों के कपाट खुलने के साथ चार धाम यात्रा का शुभारंभ

अक्षय तृतीया का त्यौहार आज पूरे देश में मनाया जा रहा है। यह त्यौहार सौभाग्य… Read More

2 hours ago

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुर कुमार दिसानायक से मुलाकात की

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुर कुमार दिसानायक से मुलाकात की।… Read More

2 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने देश में सड़क सुरक्षा बढ़ाने के लिए जारी किए दिशा-निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने देश भर में सड़क सुरक्षा बढ़ाने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं।… Read More

2 hours ago

This website uses cookies.