प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उत्तर प्रदेश के शहरी विकास विभाग द्वारा आयोजित तीन दिन के अर्बन कंक्लेव में भाग लेने मंगलवार को लखनऊ जायेंगे। वहां वे शहरी विकास की कई अन्य योजनाओं का उद्घाटन करेंगे। यह कार्यक्रम लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत किया जा रहा है। कंक्लेव के दौरान 75 हजार लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत निर्मित आवास सौंपे जायेंगे। प्रधानमंत्री इन लाभार्थियों से बातचीत भी करेंगे।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री राज्य में अभी तक लागू की गईं शहरी विकास योजनाओं के बारे में प्रदर्शनी का उद्घाटन भी करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी बिजली से चलने वाली डेढ सौ बसों को वर्चुअल माध्यम से झंडी दिखा कर रवाना करेंगे जो राज्य के विभिन्न शहरों में चलेंगी।
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ… Read More
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ… Read More
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More
कटरीना की जिंदगी में आ गए 'गजपति कुलपति', कनेक्शन जानकर होगी हैरानी, फैमिली टाइम में… Read More
JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment