Categories: News-Headlines

भगवान राम की मूर्ति को अयोध्या में राम मंदिर के गर्भगृह के अंदर लाया गया

उत्तर प्रदेश: भगवान राम की मूर्ति को अयोध्या में राम मंदिर के गर्भगृह के अंदर लाई गई। मूर्ति को क्रेन की मदद से अंदर लाने से पहले गर्भगृह में विशेष पूजा की गई।

रामलला विराजमान के प्राण प्रतिष्‍ठा समारोह में अब केवल चार दिन शेष रह गये हैं। भव्‍य समारोह के लिए तैयारियां जोर-शोर से की जा रही है।

कल परिसर प्रवेश की रस्म पूरी होने के बाद आज तीर्थ पूजन और गंध अधिवास की रस्में निभाई जाएंगी। ये सभी रस्में आज शाम को निभाई जाएंगी। कल मंदिर परिसर में, तीर्थ पूजा, ब्राह्मण-बटुक-कुमारी-सुवासिनी पूजा, वर्धिनी पूजा, कलशयात्रा और भगवान श्री रामलला की मूर्ति का भ्रमण हुआ। परिसर प्रवेश अनुष्ठान के तहत कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मूर्ति को प्रसिद्ध हनुमानगढ़ी मंदिर भी ले जाया गया। बाद में रामलला के विग्रह को मंदिर में सुरक्षित उतार कर गर्भ गृह की चौखट पर पहुंचाया गया।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

7 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

8 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

8 hours ago

This website uses cookies.