भगवान जगन्नाथ की विश्व प्रसिद्ध रथयात्रा आज ओडिसा के पुरी में शुरू हो रही है। सुचारू रथयात्रा के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। हमारे संवाददाता ने बताया है कि यह दूसरा अवसर है जब कोरोना महामारी के कारण रथयात्रा का आयोजन आम श्रद्धालुओं के शामिल हुए बिना हो रहा है।
आज रथ यात्रा के लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आज दोपहर गजपति महाराज दिब्यसिंह देब के द्वारा “छेरा पहनरा” रस्म के साथ प्रभू श्री जगन्नाथ, उनके बड़े भाई श्री बालभद्र और बहन देवी सुभद्रा अपने-अपने रथ में विराजमान होंगे और फिर सेवारतों के द्वारा रथ खींचे जायेंगे। आम तौर पर हजारों भक्तों के द्वारा रथ खींचे जाते हैं, लेकिन इस बार कोविड महामारी के चलते यह कार्य सेवारतों के द्वारा किया जा रहा है। इस बार पूरी रथ यात्रा में प्रत्यक्ष रूप में जो करीब आठ हजार लोग शामिल हो रहे हैं। उन सबका कोविड परीक्षण कर लिया गया है। लोग स्वास्थ्य की दृष्टि से पूरी में कर्फ्यू लगा दिया गया है ताकि किसी भी प्रकार की भीड़ इकट्ठा न हो पाये। हालांकि देवाताओं के लाखों भक्त छोटे पर्दे पर उनके दर्शन का सौभाग्य प्राप्त कर सकते हैं।
राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और गृह मंत्री ने रथयात्रा पर लोगों को शुभकामनाएं दी है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा को संबोधित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने स्वीकार किया कि महत्वपूर्ण… Read More
सरकार ने अधिसूचित किया है कि टाटा सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग प्राइवेट लिमिटेड द्वारा गुजरात के धोलेरा… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का फोन आया। बातचीत के दौरान,… Read More
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान परमाणु हथियार बनाने में… Read More
ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से… Read More
भारत के राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment