Categories: News-Headlines

उत्‍तर प्रदेश सरकार ने राज्य की नई जनसंख्‍या नीति के प्रारूप की घोषणा की

उत्‍तर प्रदेश सरकार ने राज्य की नई जनसंख्‍या नीति के प्रारूप की घोषणा कर दी है। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने कल विश्‍व जनसंख्‍या दिवस पर लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में जनसंख्या नीति का मसौदा जारी किया। उन्होंने कहा इससे लोगों का जीवन समृद्ध होगा। मुख्यमंत्री ने कहा समाज के सभी वर्गों को जनसंख्‍या नियंत्रण कार्यक्रम से जोड़ना होगा।

जनसंख्‍या स्थिरीकरण का जो प्रयास है, यह समाज की व्‍यापक जागरूकता के साथ जुड़ा हुआ है। समाज में जहां गरीबी है, वहां जनसंख्‍या वृद्धि का उसके साथ एक संबंध हो चुका है और इस चीज से व्‍यापक जागरूकता का एक अभियान उन सभी तबकों को ध्‍यान में रखकर के जब तक हम लोग नहीं चलाएंगे, तब तक उन लक्ष्‍यों को प्राप्‍त करने में कठिनाई होगी। तो देश में आबादी के हिसाब से सबसे बड़े इस राज्‍य के बारे में हमें गौर से सोचना होगा। राज्‍य सरकार ने जनसंख्‍या नीति के मसौदे पर लोगों के विचार आमंत्रित किए हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि बढ़ती हुई जनसंख्या समाज में व्याप्त असमानता समेत प्रमुख समस्याओं का मूल है। उन्होंने कहा अधिक जनसंख्या विकास में बाधा है। समुन्नत समाज की स्थापना के लिए जनसंख्या नियंत्रण प्राथमिक शर्त है। उन्होंने लोगों से ‘विश्व जनसंख्या दिवस’ पर बढ़ती समस्याओं के प्रति स्वयं व समाज को जागरूक करने का प्रण करने की अपील की। नीति के मसौदे के अनुसार दो से अधिक बच्चे वाले लोग स्थानीय निकाय चुनाव नहीं लड़ सकेंगे। जिन लोगों की दो तक ही संतानें होंगी, उन्हें और अधिक सरकारी सुविधाएं और प्रोत्साहन प्रदान किए जाएंगे। मसौदे में यह भी कहा गया है कि दो बच्चों के मानदंड का पालन नहीं करने वाले सरकारी कर्मचारी कई लाभों से वंचित रहेंगे। साथ ही सब्सिडी और सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं ले पाएंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने नवविवाहितों के बीच परिवार नियोजन के साधनों को प्रोत्साहित करने के लिए ‘शगुन किट’ भी वितरण शुरू किया।

Leave a Comment

Recent Posts

FIU-IND और PFRDA ने सूचना साझाकरण और समन्वय को बढ़ाने के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए

भारत में धन शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा… Read More

7 hours ago

धन-शोधन और वित्तीय अपराधों से निपटने के लिए भारत की वित्तीय खुफिया इकाई और SEBI ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

भारत में धन-शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा में… Read More

7 hours ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की… Read More

9 hours ago

आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हराया

आईपीएल क्रिकेट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हरा… Read More

11 hours ago

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य समूह की पहली बैठक 2026 की मेजबानी की

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य… Read More

11 hours ago

NHAI ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ईटीसी) प्रणाली में डेटा की सटीकता और विश्वसनीयता बढ़ाने के लिए सभी फास्टटैग जारीकर्ता बैंकों को निर्देश जारी किए

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ETC) प्रणाली में डेटा की सटीकता… Read More

11 hours ago

This website uses cookies.