Categories: News-Headlines

बिहार में तीन दिन का प्रकाश पर्व कल से शुरू होगा

बिहार में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनज़र सिखों के दसवें गुरू श्री गोबिन्‍द सिंह की तीन सौ पचपनवीं जयंती पटना साहिब में तख्‍त श्री हरमंदिर साहब में इस बार सादगी से मनायी जाएगी। तीन दिन का प्रकाश पर्व कल से शुरू होगा।

तख्‍त हरमंदिर साहिब जी प्रबंधक समिति के महासचिव इन्‍द्रजीत सिंह ने कहा है कि समारोह में शामिल होने के लिए पटना साहिब पहुंचे श्रद्धालुओं और जत्‍थों को लौट जाने को कहा गया है। ऐसे श्रद्धालु जो अभी पटना नहीं पहुंच पाये हैं उन्‍हें रास्‍ते से ही लौट जाने को कहा गया है।

नगर कीर्तन रद्द कर दिया गया है। कल से 9 तारीख तक 48 घंटे का अखंड पाठ होगा। गुरूद्वारा प्रबंध समिति के पदाधिकारी इस दौरान कोविड से बचने के नियमों का पालन करेंगे। इस बार लंगर का आयोजन भी नहीं होगा।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

14 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

14 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

14 hours ago

This website uses cookies.