पिछले 24 घंटों में 91 लाख से अधिक (91,25,099) वैक्सीन की खुराक देने के साथ ही भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक अंतिम रिपोर्ट के अनुसार 148.67 करोड़ (148,67,80,227) से अधिक हो गया। इस उपलब्धि को 1,59,06,137 टीकाकरण सत्रों के जरिये प्राप्त किया गया है।
पिछले 24 घंटों में 19,206 रोगियों के ठीक होने के साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 3,43,41,009 हो गई है। नतीजतन, भारत में स्वस्थ होने की दर 97.81 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में 90,928 नए मरीज सामने आए हैं। वर्तमान में 2,85,401 सक्रिय रोगी हैं। वर्तमान में ये सक्रिय मामले देश के कुल पुष्टि वाले मरीजों का 0.81 प्रतिशत हैं।
देश भर में जांच क्षमता का विस्तार लगातार जारी है। पिछले 24 घंटों में कुल 14,13,030 जांच की गई हैं। भारत ने अब तक कुल 68.53 करोड़ (68,53,05,751) जांच की गई हैं। साप्ताहिक पुष्टि वाले मामलों की दर 3.47 प्रतिशत है, दैनिक रूप से पुष्टि वाले मामलों की दर 6.43 प्रतिशत है।
आईपीएल क्रिकेट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हरा… Read More
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य… Read More
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ETC) प्रणाली में डेटा की सटीकता… Read More
जनगणना के तहत मकानों की गिनती का पहला चरण आज से कई राज्यों में शुरू… Read More
अमरीका ने रूस या ईरान से तेल की खरीद पर प्रतिबंधों में कोई और छूट… Read More
हिंद महासागर पोत (आईओएस) सागर 14 अप्रैल 2026 को मालदीव के माले से छह दिवसीय… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment