बांग्लादेश में झालकाठी सदर उपजिला के पास सुगंधा नदी में आज तड़के एक यात्री नौका में आग लगने से कम से कम 39 लोगों की मौत हो गई और 70 से अधिक घायल हो गए। पुलिस ने 39 शव मिलने की पुष्टि की है। मरने वालों की संख्या बढ़ने की संभावना है क्योंकि कई घायलों की हालत गंभीर है। ढाका से बरगुना जा रही इस नौका में 300 से अधिक यात्री सवार थे। दमकल विभाग के अधिकारियों के अनुसार नौका के इंजन कक्ष में आग तड़के करीब तीन बजे लगी। कई यात्री जान बचाने के लिए नदी में कूद गये। सुबह साढ़े पांच बजे तक आग पर काबू पा लिया गया।
बंगलादेश सरकार ने दुर्घटना के कारणों की जांच के लिए सात सदस्यीय समिति का गठन किया है और तीन दिन के भीतर रिपोर्ट देने को कहा है। बंगलादेश अंतर्देशीय जल परिवहन प्राधिकरण ने भी घटना की जांच के लिए एक अलग से छह सदस्यीय समिति बनाई है। जहाजरानी मंत्री खालिद महमूद चौधरी स्थिति का जायजा लेने झालकाठी के लिए रवाना हो गए हैं।
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment