Categories: News-Headlines

फिल्‍म अभिनेता राजकुमार राव को निर्वाचन आयोग का राष्‍ट्रीय आइकन बनाया गया

फिल्‍म अभिनेता राजकुमार राव को निर्वाचन आयोग का राष्‍ट्रीय आइकन नियुक्‍त किए जाने के बाद मुख्‍य निर्वाचन आयुक्‍त राजीव कुमार ने कहा कि 17 वर्ष से अधिक आयु के युवा मतदाता सूची में अपने नाम दर्ज कराने के लिए आवेदन कर सकते हैं।

मुख्‍य निर्वाचन आयुक्‍त ने कहा कि मतदाता सूची प्रत्‍येक तिमाही में अपडेट की जाएगी और 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवा अगली तिमाही में अपना नाम पंजीकृत करा सकते हैं। श्री राजीव कुमार ने बताया कि इस वर्ष देश में मतदाताओं की संख्‍या बढ़कर 95 करोड़ से अधिक हो जाएगी, जो वर्ष 1962 की तुलना में चार गुणा अधिक है।

पिछले लोकसभा चुनाव में लगभग 30 करोड़ मतदाताओं ने अपने मताधिकारों का उपयोग नहीं किया था।लोकतंत्र में आम लोगों की भागीदारी ज्‍यादा से ज्‍यादा करने के लक्ष्‍य को प्राप्‍त करने के लिए निर्वाचन आयोग ने मतदाताओं को जागरुक और प्रेरित करने के लिए कई कार्यक्रम बनाए हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

9 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

9 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

10 hours ago

This website uses cookies.