उत्तर-रेलवे ने आगामी त्यौहारों के दौरान भीड़-भाड़ से बचने के लिए नई दिल्ली से पटना और सहरसा के लिए विशेष रेलगाडि़यां चलाने का निर्णय लिया है। राजधानी स्पेशल रेलगाड़ी नई दिल्ली से पटना जंक्शन के बीच 10 नवम्बर, 13 नवम्बर, 15 नवम्बर और 17 नवम्बर को चलाई जाएगी, जो नई दिल्ली से शाम सात बजकर 10 मिनट पर प्रस्थान करेगी।
वापसी की दिशा में यह गाड़ी 11 नवम्बर, 14 नवम्बर, 16 नवम्बर, और 18 नवम्बर को पटना जंक्शन से सुबह नौ बजे प्रस्थान करेगी। वहीं, आनन्द विहार टर्मिनल-पटना जंक्शन, आनंद विहार टर्मिनल की विशेष रेलगाड़ी 10 नवम्बर से चलाई जाएगी, जो आनंद विहार टर्मिनल से रात्रि के 12 बजे प्रस्थान करेगी। वापसी की दिशा में यह गाड़ी 10 नवम्बर से पटना जंक्शन से शाम के छह बजकर 45 मिनट पर प्रस्थान करेगी। ई दिल्ली से सहरसा जंक्शन के लिए विशेष रेलगाड़ी 10 नवम्बर से चलाई जाएगी। यह रेलगाड़ी नई दिल्ली से दोपहर साढ़े तीन बजे प्रस्थान करेगी।
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment