प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तीव्र विकास और जीवन सुगमता सुनिश्चित करने के लिए डबल इंजन की सरकार पर बल दिया है। उन्होंने तेलंगाना के लोगों को आश्वासन दिया कि केंद्र सरकार समाज के सभी वर्गों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए हर प्रकार के प्रयास कर रही है। सिकंदराबाद के परेड ग्राउंड से तेलंगाना के लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कई राज्यों ने साबित किया है कि डबल इंजन की सरकार बेहतर सेवाएं दे सकती है। उन्होंने कहा कि तेलंगाना का संपूर्ण विकास केन्द्र सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार विकास में तेजी ला रही है। उन्होंने आश्वस्त किया कि प्रत्येक गांव और शहर को सड़क संपर्क उपलब्ध कराया जाएगा और क्षेत्रीय रिंग रोड भी जल्द ही वास्तविकता बन जाएगी। जनसभा में बडी संख्या में लोगों ने भाग लिया।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment