Categories: News-Headlines

भाजपा के राहुल नार्वेकर महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष चुने गए, शिंदे सरकार कल शक्ति परीक्षण का सामना करेगी

भारतीय जनता पार्टी के राहुल नार्वेकर आज महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष चुने गए। नार्वेकर को 164 और महा विकास अघाड़ी के उम्मीदवार राजन साल्वी को 107 वोट मिले। पार्षद के रूप में राजनीतिक सफर शुरू करने वाले नार्वेकर को 2015-16 के लिए कॉमन वेल्थ संसदीय बोर्ड के सर्वश्रेष्ठ वक्ता पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

288 सदस्यीय विधानसभा का दो दिवसीय विशेष सत्र आज सुबह 11 बजे शुरू हुआ। एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार कल विधानसभा में शक्ति परीक्षण का सामना करेगी।

शिवसेना के दो धड़ों के बीच व्हिप को लेकर विवाद

महाराष्ट्र विधानसभा में आज अध्यक्ष के चुनाव को लेकर शिवसेना के दो धड़ों के बीच व्हिप को लेकर विवाद पैदा हो गया। इससे पहले, शिवसेना और एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले दोनों गुटों ने विधायकों को अपने-अपने उम्मीदवारों को मतदान का निर्देश देते हुए व्हिप जारी किया था।

महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले खेमे के मुख्य सचेतक भरत गोगावाले द्वारा भेजे गए पत्र को रिकॉर्ड में ले लिया है। पत्र में शिवसेना के 16 विधायकों द्वारा व्हिप के उल्लंघन का जिक्र है।

Leave a Comment

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तमिलनाडु के कोयंबटूर में हुई दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तमिलनाडु के कोयंबटूर में हुई दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया… Read More

3 hours ago

संसद में महिलाओं के लिए एक तिहाई आरक्षण हेतु संवैधानिक संशोधन विधेयक सदन में पारित नहीं हो सका

लोकसभा में कल संविधान (एक सौ इकतीसवां संशोधन) विधेयक पारित नहीं हो सका। इस विधेयक… Read More

3 hours ago

विधानसभा चुनावों से पहले तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में निर्वाचन आयोग ने 865 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की

निर्वाचन आयोग ने विधानसभा चुनाव से पहले तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में 865 करोड़ रुपये… Read More

3 hours ago

आईपीएल में गुजरात टाइटंस ने कोलकाता नाईट राइडर्स को पांच विकेट से हराया

आईपीएल क्रिकेट में कल रात अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस ने कोलकाता नाईट राइडर्स को पांच… Read More

3 hours ago

MSME मंत्रालय ने डेटा-ड्रिवन लॉजिस्टिक्स इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए NICDC लॉजिस्टिक्स डेटा सर्विसेज के साथ एमओयू साइन किया

सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय ने लॉजिस्टिक्स दक्षता बढ़ाने और इस क्षेत्र के लिए… Read More

16 hours ago

This website uses cookies.