Categories: News-Headlines

प्रधानमंत्री मोदी ने दुबई में आयोजित सीओपी 28 शिखर सम्मेलन के मौके पर इजराइल के राष्ट्रपति इसहाक हर्जोग के साथ द्विपक्षीय बैठक की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 1 दिसंबर 2023 को दुबई में आयोजित सीओपी 28 शिखर सम्मेलन के मौके पर इजराइल के राष्ट्रपति इसहाक हर्जोग के साथ द्विपक्षीय बैठक की।

दोनों नेताओं ने क्षेत्र में जारी इजराइल-हमास संघर्ष पर विचारों का आदान-प्रदान किया। प्रधानमंत्री ने 7 अक्टूबर के आतंकवादी हमलों में हुई लोगों की मौत पर संवेदना व्यक्त की और बंधकों की रिहाई का स्वागत किया।

प्रधानमंत्री ने प्रभावित आबादी के लिए मानवीय सहायता की निरंतर एवं सुरक्षित आपूर्ति की आवश्यकता को दोहराया। उन्होंने दो राष्ट्र के समाधान और बातचीत एवं कूटनीति के जरिए इजराइल-फिलिस्तीन मुद्दे के शीघ्र एवं स्थायी समाधान के प्रति भारत के समर्थन पर जोर दिया।

राष्ट्रपति हर्जोग ने जी20 की भारत की अध्यक्षता की सफलता पर प्रधानमंत्री को बधाई दी और भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारे की शुरुआत का स्वागत किया।

Leave a Comment

Recent Posts

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

50 minutes ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

1 hour ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

21 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

1 day ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

1 day ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

1 day ago

This website uses cookies.