प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल दोपहर 12:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से मध्य प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के लगभग 5.21 लाख लाभार्थियों के ‘गृह प्रवेशम’ में भाग लेंगे। इस मौके पर प्रधानमंत्री लोगों को संबोधित भी करेंगे।
देश के हर जरूरतमंद परिवार को सभी मूलभूत सुविधाओं के साथ एक पक्का घर उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री का निरंतर प्रयास रहा है। यह इस दिशा में एक और कदम है।
इस कार्यक्रम में पूरे मध्य प्रदेश में नए घरों में शंख, दीप, फूल और रंगोली सहित पारंपरिक उत्सव भी आयोजित किया जाएगा।
मध्य प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना- ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) के कार्यान्वयन में कई अनूठे और अभिनव कदम देखे जा रहे हैं, जैसे महिला राजमिस्त्री सहित हजारों राजमिस्त्रियों को प्रशिक्षण देना, फ्लाई ऐश ईंटों का उपयोग करना, महिला स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) को सेंटरिंग सामग्री के लिए ऋण प्रदान करने और परियोजनाओं के बेहतर निष्पादन और निगरानी के लिए प्रौद्योगिकी का उपयोग करके उन्हें सशक्त बनाना।
सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय ने लॉजिस्टिक्स दक्षता बढ़ाने और इस क्षेत्र के लिए… Read More
सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान 55,200 से अधिक स्टार्टअप को मान्यता दी है,… Read More
एनआईसीडीसी लॉजिस्टिक्स डेटा सर्विसेज लिमिटेड (NLDSL) और महाराष्ट्र सरकार ने एकीकृत लॉजिस्टिक्स इंटरफेस प्लेटफॉर्म का… Read More
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि संविधान में परिसीमन के प्रावधान किए गए हैं… Read More
पर्यावरण स्थिरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, कांकरिया कोचिंग डिपो एक वॉटर… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बताया कि संसद में इस समय नारी शक्ति वंदन अधिनियम में… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment