Categories: News-Headlines

प्रधानमंत्री ने घोषणा की कि अब भारतीय नौसेना अधिकारियों के एपॉलेट यानी कंधे पर सज्जित अलंकरण में शिवाजी महाराज की सेना का प्रतीक चिह्न होगा

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने घोषणा की कि अब भारतीय नौसेना अधिकारियों के एपॉलेट यानी कंधे पर सज्जित अलंकरण में शिवाजी महाराज की सेना का प्रतीक चिह्न होगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि जल्‍दी ही नौसेना के रैंक को भारतीय संस्‍कृति और परम्‍परा के अनुरूप नये नाम दिए जाएंगे। उन्‍होंने नौसैनिक पोत पर देश की पहली महिला कमान अधिकारी नियुक्‍त करने के लिए नौसेना को बधाई दी। प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार का लक्ष्य सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित रखते हुए देश का विकास करना है।

इस अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि सुदृढ नौसेना प्रमुख वैश्विक शक्ति का प्रतीक है। उन्‍होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने सेना और वायुसेना के साथ-साथ नौसेना को उन्नत करने पर ध्‍यान केंद्रित किया है। समारोह को संबोधित करते हुए नौसेना प्रमुख एडमिरल आर. हरि कुमार ने कहा कि भारतीय नौसेना राष्‍ट्रीय सुरक्षा के साथ-साथ भारत को 2047 तक विकसित राष्‍ट्र बनाने के लक्ष्‍य के लिए प्रतिबद्ध है।

इससे पहले, प्रधानमंत्री ने सिंधुदुर्ग जिले के राजकोट किले में छत्रपति शिवाजी महाराज की विशाल प्रतिमा का अनावरण किया। उन्‍होंने शिवाजी महाराज पर एक चित्रकला प्रदर्शनी का भी उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री मोदी तारकरली तट पर भारतीय नौसेना के पोत, पनडुब्बियों, विमान और विशेष बलों के संचालनगत प्रदर्शन में भी शामिल हुए। महाराष्‍ट्र के राज्‍यपाल रमेश बैस, मुख्‍यमंत्री एकनाथ शिंदे और दोनों उपमुख्‍यमंत्री – देवेन्‍द्र फडणवीस और अजीत पवार इस अवसर पर उपस्थित थे।

Leave a Comment

Recent Posts

FIU-IND और PFRDA ने सूचना साझाकरण और समन्वय को बढ़ाने के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए

भारत में धन शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा… Read More

14 hours ago

धन-शोधन और वित्तीय अपराधों से निपटने के लिए भारत की वित्तीय खुफिया इकाई और SEBI ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

भारत में धन-शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा में… Read More

14 hours ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की… Read More

16 hours ago

आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हराया

आईपीएल क्रिकेट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हरा… Read More

18 hours ago

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य समूह की पहली बैठक 2026 की मेजबानी की

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य… Read More

18 hours ago

NHAI ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ईटीसी) प्रणाली में डेटा की सटीकता और विश्वसनीयता बढ़ाने के लिए सभी फास्टटैग जारीकर्ता बैंकों को निर्देश जारी किए

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ETC) प्रणाली में डेटा की सटीकता… Read More

18 hours ago

This website uses cookies.