Categories: News-Headlines

ESIC ने ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में कार्यस्थल पर सुरक्षा और स्वास्थ्य पर आयोजित 23वीं विश्व कांग्रेस में “ISSA Vision Zero-2023” पुरस्कार प्राप्त किया

कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में कार्यस्थल पर सुरक्षा और स्वास्थ्य पर आयोजित 23वीं विश्व कांग्रेस में “आईएसएसए विजन जीरो 2023” पुरस्कार प्राप्त किया। “विजन जीरो” कार्यस्थल पर दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए एक परिवर्तनकारी दृष्टिकोण है, जो काम के सभी स्तरों पर सुरक्षा, स्वास्थ्य और कल्याण के तीन आयामों को एकीकृत करता है।

श्रमिकों और उनके आश्रितों को चिकित्सा देखभाल और नकद लाभ के लिए दुर्घटना के बाद की व्यवस्था के अलावा रोकथाम की रणनीति को एकरूप करके कार्यस्थल पर सुरक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में बड़ी सफलता प्राप्त करने के लिए ईएसआईसी को “आईएसएसए विजन जीरो- 2023” से सम्मानित किया गया। इसके अलावा यह पुरस्कार ईएसआईसी की ओर से सेवा वितरण में किए गए सुधारों के साथ-साथ आईटी सक्षम पहलों का उपयोग करके इसकी प्रशासनिक और परिचालन दक्षता में बढ़ोतरी को भी रेखांकित करता है।

कार्यस्थल पर सुरक्षा और स्वास्थ्य पर आयोजित इस विश्व कांग्रेस में ईएसआईसी का प्रतिनिधित्व करने वाले डॉ. राजेंद्र कुमार (महानिदेशक) ने यह पुरस्कार प्राप्त किया।

अंतरराष्ट्रीय सामाजिक सुरक्षा संघ (आईएसएसए)

अंतरराष्ट्रीय सामाजिक सुरक्षा संघ (आईएसएसए) विश्व की सामाजिक सुरक्षा एजेंसियों और संगठनों को एक साथ लाने वाली प्रमुख अंतरराष्ट्रीय संस्था है। आईएसएसए का उद्देश्य सामाजिक सुरक्षा को लागू करने में उत्कृष्टता का समर्थन करके वैश्वीकृत विश्व में सामाजिक आयाम के रूप में गतिशील सामाजिक सुरक्षा को बढ़ावा देना है। इसकी स्थापना साल 1927 में की गई थी और इसका मुख्यालय जेनेवा स्थित अंतरराष्ट्रीय श्रम कार्यालय में है। आईएसएसए पूरे विश्व में गतिशील सामाजिक सुरक्षा प्रणालियों के निर्माण और प्रचार के लिए सदस्यों को सूचना, विशेषज्ञ सलाह, व्यावसायिक मानकों, व्यावहारिक दिशानिर्देशों और मंचों तक पहुंच प्रदान करता है। यह गतिशील सामाजिक सुरक्षा की सोच आईएसएसए के कार्यों के लिए एक रूपरेखा प्रदान करती है।

दक्षिण एशिया के लिए आईएसएसए का संपर्क कार्यालय ईएसआईसी के मुख्यालयों से कार्य कर रहा है। यह संपर्क कार्यालय अनुसंधान के लिए सामाजिक सुरक्षा से संबंधित विषयों पर आम सहमति के लिए भूटान, ईरान, नेपाल, श्रीलंका और पाकिस्तान में सदस्य देशों के साथ बेहतर तरीके से समन्वय कर रहा है।

Leave a Comment

Recent Posts

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More

7 hours ago

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More

7 hours ago

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More

9 hours ago

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

10 hours ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

11 hours ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

1 day ago

This website uses cookies.