Categories: News-Headlines

पोसोको ने पावर सिस्टम मॉडलिंग और सिमुलेशन पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया

राष्ट्रीय ग्रिड संचालक पावर सिस्टम ऑपरेशन कॉरपोरेशन लिमिटेड (पीओएसओसीओ-पोसोको) ‘पावर सिस्टम मॉडलिंग और सिमुलेशन’ पर 18 अप्रैल से 29 अप्रैल 2022 तक दो सप्ताह का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। दिल्ली में हो रहे इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में बांग्लादेश, भूटान, भारत, नेपाल और श्रीलंका के प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। इस कार्यशाला का आयोजन द इंटीग्रेटेड रिसर्च एंड एक्शन फॉर डेवलपमेंट- इराडे (आईआरएडीई) यानी एकीकृत अनुसंधान एवं विकास कार्य के सहयोग से किया जा रहा है।

इस कार्यशाला का उद्घाटन बिजली सचिव आलोक कुमार ने एस. आर. नरसिम्हन, सीएमडी पोसोको; आर. वी. शाही, अध्यक्ष, एसएजीई – आरआईएस; जॉन स्मिथ-सरीन, निदेशक, भारत-प्रशांत कार्यालय, यूएसएआईडी; डॉ. ज्योति पारिख, कार्यकारी निदेशक, इराडे; विनोद कुमार अग्रवाल, तकनीकी निदेशक, एसएआरआई/ईआई; आर. के. पोरवाल, प्रमुख एनआरएलडीसी (कार्यक्रम निदेशक) ; और किरीट पारिख, अध्यक्ष, इराडे के साथ-साथ पोसोको के अधिकारियों की उपस्थिति में किया।

इस कार्यक्रम का संचालन पोसोको के इंजीनियर कर रहे हैं। इसमें पाठ्यक्रम में शामिल प्रमुख कार्यात्मक क्षेत्रों पर स्व-मूल्यांकन परीक्षण शामिल होंगे, जिसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों और उद्योग विशेषज्ञों के साथ संवादात्मक सत्र होंगे। इस कार्यक्रम के प्रतिभागियों को आगरा में दुनिया के पहले मल्टी टर्मिनल एचवीडीसी स्टेशन का दौरा करने का अवसर मिलेगा।

‘पावर सिस्टम मॉडलिंग और सिमुलेशन’ प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रतिभागियों को पावर सिस्टम की बुनियादी बातों से लेकर उन्नत स्तर तक परिचित कराने के लिए डिज़ाइन किया गया है। इस कोर्स में पावर सिस्टम, प्रति यूनिट सिस्टम, पावर सिस्टम के सभी हिस्सों की मॉडलिंग, स्थिर स्टेट लोड फ्लो स्टडीज, फॉल्ट एनालिसिस, डायनेमिक मॉडलिंग और सिमुलेशन, रिएक्टिव पावर स्टडीज, ट्रांसफर क्षमता मूल्यांकन और इष्टतम पावर फ्लो पर सिद्धांत के साथ-साथ व्यावहारिक सत्र भी हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More

1 hour ago

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

2 hours ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

3 hours ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

23 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

1 day ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

1 day ago

This website uses cookies.