पिछले 24 घंटों में 15,951 मरीजों के स्वस्थ होने से स्वस्थ होने वाले मरीजों की कुल संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है (महामारी के शुरू होने से लेकर अब तक), जो इस समय 3,35,83,318 है। परिणामस्वरूप भारत की रिकवरी दर इस समय 98.19 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 के बाद से अपने उच्चतम स्तर पर है। लगातार 121 दिनों से 50 हजार से कम दैनिक मामले आ रहे हैं। यह केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के मिले-जुले और सतत प्रयासों का नतीजा है। पिछले 24 घंटों में कुल 12,428 दैनिक नये मामले दर्ज किये गये, जो 238 दिनों में न्यूनतम स्तर पर हैं। इस समय सक्रिय केसलोड दो लाख के आंकड़े के नीचे पहुंच गया है। वह वर्तमान में 1,63,816 है, जो 241 में दिनों में अपने न्यूनतम स्तर पर है। सक्रिय मामले देश के कुल पॉजीटिव मामलों का इस समय 0.48 प्रतिशत हैं, जो मार्च 2020 से न्यूनतम स्तर पर हैं।
पिछले 24 घंटों के दौरान टीके की 64,75,733 लगाने के साथ आज सात बजे सुबह तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार देश का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज 102.94 करोड़ (1,02,94,01,119) के पार पहुंच गया। इसे 1,02,28,502 सत्रों के जरिये पूरा किया गया।
देश में जांच क्षमता को लगातार बढ़ाया जा रहा है, जिसके सिलसिले में देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 11,31,826 जांचें की गईं। आमूल रूप से भारत में अब तक 60.19 करोड़ से अधिक (60,19,01,543) जांचें की गईं हैं। एक तरफ देशभर में जांच क्षमता बढ़ाई गई, तो दूसरी तरफ साप्ताहिक पॉजीटिविटी दर इस समय 1.24 प्रतिशत है, जो पिछले 32 दिनों में दो प्रतिशत से नीचे कायम है। दैनिक पॉजीटिविटी दर 1.10 प्रतिशत है। वह भी पिछले 22 दिनों से दो प्रतिशत से नीचे और 57 दिनों से लगातार तीन प्रतिशत से कम पर बनी हुई है।
सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय ने लॉजिस्टिक्स दक्षता बढ़ाने और इस क्षेत्र के लिए… Read More
सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान 55,200 से अधिक स्टार्टअप को मान्यता दी है,… Read More
एनआईसीडीसी लॉजिस्टिक्स डेटा सर्विसेज लिमिटेड (NLDSL) और महाराष्ट्र सरकार ने एकीकृत लॉजिस्टिक्स इंटरफेस प्लेटफॉर्म का… Read More
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि संविधान में परिसीमन के प्रावधान किए गए हैं… Read More
पर्यावरण स्थिरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, कांकरिया कोचिंग डिपो एक वॉटर… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बताया कि संसद में इस समय नारी शक्ति वंदन अधिनियम में… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment