Categories: News-Headlines

प्रधानमंत्री मोदी पांच नवंबर को केदारनाथ धाम जाएंगे, 400 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच नवंबर को केदारनाथ धाम जाएंगे जहां वह 400 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी का यह दौरा शीतकाल के लिए मंदिर के कपाट बंद होने से एक दिन पहले हो रहा है। केदारनाथ धाम के कपाट हर साल दीवाली के दो दिन बाद भैया दूज के पावन पर्व पर श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिए जाते हैं जो अगले साल फिर अप्रैल—मई में खोले जाते हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री अपने दौरे में करीब 400 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में भव्य केदारपुरी का निर्माण हो रहा है और अपने इस दौरे में वह आदि शंकराचार्य की मूर्ति का अनावरण भी करेंगे।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

10 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

10 hours ago

This website uses cookies.