Categories: News-Headlines

पिछले 24 घंटों में कोविड के 38,628 नए मामले दर्ज, रिकवरी दर 97.37 प्रतिशत, कोविड टीकाकरण कवरेज में 50 करोड़ की अहम उपलब्धि हासिल की

महामारी की शुरूआत से जितने लोग संक्रमित हुये हैं, उनमें से 3,10,55,861 लोग कोविड-19 से पहले ही स्वस्थ हो चुके हैं, और पिछले 24 घंटों में 40,017 मरीज स्वस्थ हुये हैं। इस हवाले से रिकवरी दर 97.37 प्रतिशत है।

भारत में कोविड-19 टीकाकरण कवरेज ने कल 50 करोड़ की अहम उपलब्धि प्राप्त की। आज सुबह सात बजे तक मिली अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार कुल 58,08,344 सत्रों के जरिये टीके की कुल 50,10,09,609 खुराकें लगाई गईं। पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 49,55,138 खुराकें दी गईं।

पिछले 24 घंटों के दौरान भारत में 38,628 दैनिक नये मामले दर्ज किये गये। लगातार 41 दिन से 50 हजार से कम दैनिक मामले आ रहे हैं। यह केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के मिले-जुले और सतत प्रयासों का नतीजा है। भारत में सक्रिय मामलों की संख्या 4,12,153 दर्ज की गई है, जो अब देश के कुल पॉजीटिव मामलों का 1.29 प्रतिशत रह गया है।

देश में जांच क्षमता को लगातार बढ़ाया जा रहा है, जिसके सिलसिले में देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 17,50,081 जांचें की गईं। आमूल रूप से भारत ने अब तक 47.83 करोड़ से अधिक (47,83,16,964) जांचें की गईं हैं। एक तरफ देशभर में जांच क्षमता बढ़ाई गई, तो दूसरी तरफ साप्ताहिक पॉजीटिविटी दर 2.39 प्रतिशत है। आज दैनिक पॉजीटिविटी दर 2.21 प्रतिशत रही। दैनिक पॉजीटिविटी दर लगातार पिछले 12 दिनों से 3 प्रतिशत से और 61 दिनों से पांच प्रतिशत से नीचे कायम है।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

40 minutes ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

49 minutes ago

अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP प्रमुख

अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP… Read More

6 hours ago

This website uses cookies.