टोक्यो ओलिंपिक में आज का दिन भारतीय खिलाडि़यों के लिए चुनौती का अंतिम दिन है। कल ओलंपिक का समापन होना है और कुछ खेलों के फाइनल मुकाबले भी खेले जाएंगे, लेकिन भारत उन मुकाबलों में हिस्सा नहीं लेगा। भारत के पास आज अपने पदकों की संख्या में तीन और पदक जोड़ने का सुनहरा मौका है।
गोल्फ में अदिति अशोक और दीक्षा डागर महिलाओं के व्यक्तिगत स्ट्रोक प्ले में अपनी चुनौती पेश कर रहीं हैं। अदिति अपना दूसरा ओलंपिक खेल रही हैं और अब तक के प्रदर्शन के अनुसार पदक की दावेदार बनी हुई हैं। हालांकि दीक्षा डागर चौथे और अंतिम दौर में पिछड़ रही हैं। इस दौर के बाद इस स्पर्धा के पदक का फैसला होगाा।
आज ही भारतीय खिलाडी एथलेटिक्स औऱ कुश्ती में भी अपनी चुनौती पेश करेंगे। भारत के भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा अपनी स्पर्धा के फाइनल मुकाबले में पदक के लिए अपनी दावेदारी पेश करेंगे। भारतीय समय के अनुसार यह मुकाबला शाम चार बजकर 30 मिनट से खेला जाएगा। नीरज ने क्वालीफिकेशन राउंड में अपने पहले ही प्रयास में 86 दशमलव छह पांच मीटर की दूरी तक भाला फेंककर शीर्ष पर रहे थे। भारतीय खेल प्रेमियों की निगाहें आज शाम नीरज पर टिकी होंगी, जब वो भारत को स्वर्ण दिला सकते हैं।
कुश्ती में 65 किलोग्राम वर्ग में बरजंग पूनिया आज कांस्य पदक के लिए खेलेंगे। यह मुकाबला दिन में तीन बजकर 15 मिनट पर होगा। कल खेले गए सेमीफाइनल में बजरंग पुनिया को अजरबेजान के हाजी अलियेव से हार का सामना करना पड़ा था।
कल ओलंपिक खेलों का समापन होगा। अगला ओलंपिक 2024 में पेरिस में खेला जाएगा।
पदक तालिका में भारत दो रजत और तीन कांस्य पदकों के साथ 66वें स्थान पर है, जबकि चीन 36 स्वर्ण के साथ पहले, अमरीका 31 स्वर्ण के साथ दूसरे और जापान 24 पदक जीतकर तीसरे स्थान पर है।
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment