Categories: News-Headlines

पाकिस्‍तान पुलिस के मुताबिक खैबर पख्‍तुनख्‍वा प्रांत में हुए विस्फोट में ISIS का हाथ

पाकिस्तान पुलिस ने कहा है कि प्रारंभिक जांच के अनुसार खैबर पख्‍तुनख्‍वा प्रांत में आत्मघाती हमले के पीछे आईएसआईएस का हाथ है। पाकिस्‍तान के खैबर पख्‍तुनख्‍वा प्रांत में राजनैतिक जनसभा के दौरान हुए बम विस्फोट में मृतकों की संख्‍या बढ़कर 44 हो गई है और 100 से अधिक लोग घायल हुए। खैबर पख्‍तुनख्‍वा के उत्‍तर पश्चिमी बजौर जिले के खार शहर में जमीयत उलेमा ए इस्‍लाम फज्‍ल पार्टी के कार्यकर्ताओं की सभा के दौरान विस्फोट हुआ था। सभा में चार सौ से अधिक पार्टी कार्यकर्ता भाग ले रहे थे।

प्रारंभिक जांच के आधार पर पाकिस्‍तान पुलिस ने कहा है कि यह आत्मघाती हमला था। घटनास्थल पर बचाव कार्य पूरे कर लिए गए हैं। जमीयत उलेमा ए इस्‍लाम फज्‍ल पार्टी के प्रमुख मौलाना फजलुर रहमान ने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और कार्यवाहक मुख्‍यमंत्री आजम खान से घटना की जांच कराने की मांग की है। प्रधानमंत्री शरीफ ने इस घटना की कड़ी निन्‍दा की है और कहा है कि आतंकवादी पाकिस्‍तान के शत्रु हैं, उनका सफाया किया जाएगा।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

2 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

2 hours ago

This website uses cookies.