Categories: News-Headlines

लेबनान में एक फिलिस्तीनी शरणार्थी शिविर में हुई भीषण झड़प में पांच लोगों की मृत्‍यु

लेबनान में कल एक फिलिस्तीनी शरणार्थी शिविर में हुई भीषण झड़प में कम से कम पांच लोगों की मृत्‍यु हो गई और सात घायल हो गए। लेबनान के आईन-अल-हेलवेह फिलिस्तीनी शरणार्थी शिविर में फतह और इस्‍लामी गुटों के बीच संघर्ष के कारण यह घटना हुई। बाद में फतह गुट ने अपने कमांडर अशरफ अल अरमोची की मृत्‍यु की पुष्टि की। वहीं लेबनान में फिलिस्तीनी शरणार्थियों के लिए काम कर रही संयुक्‍त राष्‍ट्र की एजेन्‍सी UNRWA की निदेशक डोरोथी क्राउस ने बताया कि शिविर में काम काज फिलहाल स्थगित कर दिए गए हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

5 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

6 hours ago

This website uses cookies.