Categories: News-Headlines

पाकिस्‍तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के बाद पीटीआई के फवाद चौधरी सहित पांच वरिष्ठ नेता गिरफ्तार

पाकिस्‍तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के समर्थकों के उपद्रव के बीच कल पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ – पीटीआई के वरिष्ठ नेताओं फवाद चौधरी, असद उमर, उमर सरफराज चीमा, अली जैदी और अकरम उस्मान को भी गिरफ्तार कर लिया गया। ये गिरफ्तारियां इमरान खान की गिरफ्तारी के एक दिन बाद हुई हैं। पीटीआई ने दावा किया है कि सुरक्षा बलों के साथ संघर्ष में उसके 47 कार्यकर्ता मारे गए हैं और एक हजार कार्यकर्ता गिरफ्तार किए गए। कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए कई हिस्से में सेना को तैनात कर दिया गया है।

इस बीच पाकिस्तान की एक अदालत ने पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को तोशखाना भ्रष्टाचार मामले में कल दोषी ठहराया था। पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार ने पिछले साल अगस्त में इमरान खान के खिलाफ मामला दायर किया था जिसमें तोशखाना को दिए गए उपहारों और कुछ की अवैध बिक्री से प्राप्त होने वाली जानकारी का खुलासा नहीं किए जाने का आरोप था। अदालत ने इमरान खान को अल-कादिर ट्रस्ट मामले में राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो की आठ दिन की रिमांड में भेज दिया है।

इस बीच, पाकिस्तान में अशांति के मद्देनजर अमरीका और कनाडा सहित कई देशों ने अपने नागरिकों और दूतावास कर्मियों के लिए यात्रा परामर्श जारी किया है। कनाडा सरकार ने अपने नागरिकों और राजनयिक कर्मचारियों को पाकिस्तान में अत्यधिक सावधानी बरतने को कहा है।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

5 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

5 hours ago

This website uses cookies.