Categories: News-Headlines

गाजा पर जारी इस्राइली हमलों में 21 लोग मारे गए

गाजा पर जारी इस्राइली हमलों में 21 लोग मारे गए हैं। जवाब में फिलिस्तीन गुटों ने भी रॉकेट दागे हैं। इससे पहले इस्राइल के हवाई हमलों में फिलिस्तीन आतंकी गुट के तीन लडाके और 10 अन्य लोग मारे गए थे। गाजा क्षेत्र के स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा है कि कल मारे गए लोगों में पॉपुलर फ्रंट फॉर द लिबरेशन ऑफ फिलिस्तीन के लड़ाके थे। संयुक्त राष्ट्र के उप प्रवक्ता फरहान हक ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतेरस ने गाजा में नागरिकों के मारे जाने की निंदा की है और हमले तत्‍काल रोकने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इस्राइल को अंतर्राष्ट्रीय मानवीय कानून के तहत अपने दायित्वों का पालन करना चाहिए और सैन्य हमलों के दौरान जान माल के नुकसान से बचने के लिए सावधानी बरतनी चाहिए।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

7 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

7 hours ago

This website uses cookies.