Categories: News-Headlines

पर्यटन मंत्री ने नई दिल्‍ली में विजिट इंडिया ईयर-2023 की शुरूआत की

पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी ने कल नई दिल्‍ली में विजिट इंडिया ईयर-2023 की शुरूआत की और इसके लोगो का भी अनावरण किया। इसके साथ ही देश में पर्यटन को बढ़ावा देने की बड़ी योजनाएं और गतिविधियां शुरू हो गयी हैं। इस अवसर पर जी किशन रेड्डी ने कहा कि इस वर्ष जब भारत जी-20 संगठन की अध्‍यक्षता कर रहा है विजिट इंडिया ईयर 2023 का शुरू किया जाना बहुत महत्‍वपूर्ण है। उन्‍होंने कहा कि इस वर्ष एक लाख से अधिक विदेशी प्रतिनिधि भारत आ रहे हैं, जिन्‍हें स्‍मारकों और तीज त्‍योहारों सहित भारत की संस्‍कृति के सभी पहलुओं से अवगत कराया जायेगा। जी किशन रेड्डी ने यह भी कहा कि जी-20 का प्रत्‍येक विदेशी प्रतिनिधि भारतीय संस्‍कृति, विरासत और पर्यटन स्‍थलों का ब्रांड राजदूत होगा। उन्‍होंने कहा कि विदेशी आगंतुकों के लिए अनुकूल वातावरण बनाने के लिए उनका मंत्रालय भारतीय दूतावासों और पर्यटन से संबंधित संस्‍थाओं और लोगों के साथ समन्‍वय बनाए हुए है।

Leave a Comment

Recent Posts

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने 28 मई को होने वाली सीयूईटी स्‍नातक परीक्षा 2026 स्थगित की

राष्‍ट्रीय परीक्षा एजेंसी- एनटीए ने 28 मई को होने वाली संयुक्त विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा की… Read More

1 hour ago

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा – सरकार ने सभी जनजातीय समुदायों को समान नागरिक संहिता के दायरे से बाहर रखा

गृहमंत्री अमित शाह ने कहा है कि सरकार ने सभी जनजातीय समुदायों को समान नागरिक… Read More

1 hour ago

NSA अजीत डोभाल से मिले मार्को रूबियो, आतंकवाद समेत कई अहम मुद्दों पर हुई चर्चा

भारत और अमेरिका अपने द्विपक्षीय संबंधों को एक नए स्तर पर ले जाने की लगातार… Read More

18 hours ago

अवैध कब्जा बनाम सियासत… बंगाल में शुभेंदु सरकार बनते ही कैसे शुरू हुआ ‘बुलडोजर का खेला’?

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी एक्शन मोड में हैं. उनकी सरकार में बुलडोजर की… Read More

18 hours ago

पश्चिम बंगाल में बकरीद पर गाय की कुर्बानी पर प्रतिबंध सही या गलत, सऊदी अरब में क्या हैं नियम

पश्चिम बंगाल में बीजेपी की सरकार बनने के बाद धड़ाधड़ फैसले हो रहे हैं. इसमें… Read More

18 hours ago

This website uses cookies.