Categories: News-Headlines

न्‍यायिक व्‍यवस्‍था से जुडे लोगों को ध्‍यान रखना चाहिए कि न्‍याय प्राप्‍त करना इतना महंगा न हो जाये कि वह सामान्‍य जन की पहुँच से बाहर हो जाए: राष्‍ट्रपति मुर्मू

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा है कि न्‍यायिक व्‍यवस्‍था से जुड़े लोगों को इसका विशेष ध्‍यान रखना चाहिए की न्‍याय प्राप्‍त करना इतना महंगा न हो जाये कि वह सामान्‍य जन की पहुच से बाहर हो जाए।

मध्‍य प्रदेश के जबलपुर में आज मध्‍यप्रदेश उच्‍च न्‍यायालय के नये भवन की आधारशिला रखे जाने के अवसर पर उन्‍होंने संस्‍थाओं और वकीलों से अपील की कि वे आगे आयें और न्‍याय प्राप्‍त करने की प्रक्रिया को सरल और निशुल्‍क बनायें। विवादों के वैकल्पिक समाधान की प्रक्रिया को महत्‍वपूर्ण बताते हुए राष्‍ट्रपति ने कहा कि इसे और मजबूत करना जरूरी है क्‍योंकि इससे आम लोगों को कम खर्च पर तथा जल्‍द न्‍याय उपलब्‍ध कराया जा सकता है और न्‍यायालयों पर मामलों का बोझ कम होता है।

देश भर में विचाराधीन कैदियो के लंबित मामलों की बड़ी संख्‍या पर चिंता व्‍यक्‍त करते हुए राष्‍ट्रपति ने कहा कि न्‍यायालयों, सरकार और पुलिस प्रशासन को इस समस्‍याओं के समाधान के लिए मिलकर प्रयास करने चाहिएं। उन्‍होंने नारी शक्ति वंदन कानून की प्रशंसा करते हुए न्‍यायालयों में महिला न्‍यायधीशो की संख्‍या बढाने की सलाह दी।

इस अवसर पर मध्‍य प्रदेश के राज्‍यपाल मंगूभाई पटेल, मुख्‍यमंत्री शिवराज चौहान और मध्‍य प्रदेश उच्‍च न्‍यायालय के मुख्‍य न्‍यायाधीश रवि मालीमठ ने भी संबोधित किया।

मध्‍य प्रदेश उच्‍च न्‍यायालय का यह नया भवन लगभग एक लाख 25 हजार वर्गमीटर क्षेत्र में बनाया जायेगा। इस पर करीब चार सौ साठ करोड़ की लागत आयेगी। यह नौ मंजिला होगा पहले चरण में 31 कोर्ट रूम बनाये जायेंगे। इसमें हर मंजिल पर वकीलों और लोगों के लिए आधुनिक सुविधाएं उपलब्‍ध होंगी। सुरक्षा और सुविधा की दृष्टि से भी यह आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। यह नया भवन पुराने जिला अदालत के स्‍थान पर बनाया जा रहा है।

Leave a Comment

Recent Posts

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More

37 minutes ago

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

2 hours ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

2 hours ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

22 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

1 day ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

1 day ago

This website uses cookies.