संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रूचिरा कम्बोज ने अफगानिस्तान में शांति, स्थिरता और मानवीय समर्थन के लिए भारत की प्रतिबद्धता दोहराई है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में आज इस बारे में वक्तव्य देते हुए सुश्री कम्बोज ने अफगानिस्तान के लोगों के साथ भारत के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक सम्बन्धों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि भारत शिक्षा और छात्रवृत्ति के माध्यम से अफगानिस्तान के लोगों को सहायता देने के लिए प्रतिबद्ध है। इस दिशा में संयुक्त राष्ट्र की विभिन्न संस्थाओं के साथ सहयोग भी किया जा रहा है। उनका यह भी कहना था कि भारत अफगनिस्तान को खाद्यान, औषधि, टीके, आपदा राहत सहायता, गर्म कपड़े और शिक्षा के लिए आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराता रहा है। इन प्रयासों से अफगानिस्तान के लोगों को बहुत लाभ पहुंच रहा है।
आईपीएल क्रिकेट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हरा… Read More
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य… Read More
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ETC) प्रणाली में डेटा की सटीकता… Read More
जनगणना के तहत मकानों की गिनती का पहला चरण आज से कई राज्यों में शुरू… Read More
अमरीका ने रूस या ईरान से तेल की खरीद पर प्रतिबंधों में कोई और छूट… Read More
हिंद महासागर पोत (आईओएस) सागर 14 अप्रैल 2026 को मालदीव के माले से छह दिवसीय… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment