Categories: News-Headlines

नौसैनिक अभ्यास मिलन-22 का समुद्री चरण 1 मार्च, 2022 से शुरू हुआ

मिलन-22 के समुद्री चरण की शुरुआत 1 मार्च, 2022 से हो गई है। बंगाल की खाड़ी में किए जा रहे इस बहु-पक्षीय नौसैनिक अभ्यास में कुल 26 पोत, 21 वायुयान और एक पनडुब्बी हिस्सा ले रहे हैं। यह समुद्री चरण 4 मार्च तक निर्धारित है और इसमें समुद्री ऑपरेशनों के सभी तीनों आयामों में उन्नत व जटिल अभ्यास शामिल हैं।

समुद्री चरण का अभ्यास शुरू करने से पहले प्री-सेल (समुद्री यात्रा से पूर्व) संयुक्त ब्रीफिंग की अध्यक्षता पूर्वी बेड़े के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग रियर एडमिरल संजय भल्ला ने की थी। इसमें मित्र देशों के सभी प्रतिभागी इकाइयों के वरिष्ठ अधिकारियों, कमांडिंग अधिकारियों और नियोजन टीमों ने भी हिस्सा लिया।

मिलन के समुद्री चरण का उद्देश्य पारस्परिकता और समुद्री सहयोग को बढ़ाना तथा इसमें हिस्सा लेने वाली नौसेनाओं के बीच सर्वश्रेष्ठ अभ्यासों को साझा करना है। इसकी कार्यसूची में हथियार फायरिंग, नौ-कौशल का विकास, उन्नत पनडुब्बी-रोधी युद्ध अभ्यास, क्रॉस डेक हेलीकॉप्टर लैंडिंग, जटिल परिचालन परिदृश्यों का सतत अनुकरण और सामरिक युद्धाभ्यास शामिल हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

जनगणना के तहत मकानों की गिनती का पहला चरण आज से कई राज्यों में शुरू

जनगणना के तहत मकानों की गिनती का पहला चरण आज से कई राज्यों में शुरू… Read More

7 minutes ago

अमेरिका ने रूस या ईरान से तेल की खरीद पर प्रतिबंधों में कोई और छूट देने से इनकार किया

अमरीका ने रूस या ईरान से तेल की खरीद पर प्रतिबंधों में कोई और छूट… Read More

7 minutes ago

IOS सागर मालदीव के माले से छह दिवसीय पारगमन पूरा करने के बाद थाईलैंड के फुकेट पहुंचा

हिंद महासागर पोत (आईओएस) सागर 14 अप्रैल 2026 को मालदीव के माले से छह दिवसीय… Read More

12 hours ago

NBCFDC ने वित्त वर्ष 2025-26 में रिकॉर्ड प्रदर्शन दर्ज किया

राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम (एनबीसीएफडीसी), जो सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के… Read More

14 hours ago

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने अर्बन चैलेंज फंड के लिए संचालन संबंधी दिशानिर्देश जारी किए

केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने आज नई दिल्ली में अर्बन चैलेंज… Read More

14 hours ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने महाराष्ट्र के नागपुर में एम्स नागपुर के दीक्षांत समारोह में शिरकत की और संबोधित किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज महाराष्ट्र के नागपुर में एम्स नागपुर के दीक्षांत समारोह में… Read More

16 hours ago

This website uses cookies.