Categories: News-Headlines

संयुक्‍त राष्‍ट्र महासभा ने यूक्रेन में रूसी आक्रमण की निन्‍दा करते हुए प्रस्‍ताव पारित किया, रूस से अपने सैनिक तुरन्‍त वापस बुलाने को कहा

संयुक्‍त राष्‍ट्र महासभा ने यूक्रेन में रूसी हमले की निंदा का प्रस्‍ताव पारित करते हुए रूस को तत्‍काल यूक्रेन से अपनी सेनाएं हटाने को कहा है। प्रस्‍ताव के पक्ष में 141 सदस्‍यों ने मतदान किया और पांच सदस्‍यों ने इसका विरोध किया। भारत सहित 35 राष्‍ट्र मतदान से अनुपस्थित रहे।

बेलारूस, उत्‍तर कोरिया और सीरिया ने रूस का समर्थन किया। क्‍यूबा ने भी समर्थन किया लेकिन उसने भी मतदान नहीं किया।

यूक्रेन में जारी रूसी हमले के बीच संयुक्‍त राष्‍ट्र सुरक्षा परिषद ने महासभा का आपातकालीन सत्र बुलाया था। 1997 के बाद पहली बार 193 सदस्‍यीय संयुक्‍त राष्‍ट्र महासभा का आपातकालीन सत्र बुलाया गया है।

यूक्रेन के राष्‍ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्‍की ने संयुक्‍त राष्‍ट्र महासभा में मतदान की सराहना की है।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

59 minutes ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

1 hour ago

अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP प्रमुख

अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP… Read More

6 hours ago

This website uses cookies.