Categories: News-Headlines

निर्वाचन आयोग ने राष्ट्रपति के चुनाव के लिए विधानसभा सचिवालयों को मतदान पेटियां, मतपत्र, विशेष पेन और अन्य सीलबंद सामग्री भेजनी शुरू की

निर्वाचन आयोग ने नये राष्ट्रपति के चुनाव के लिए विधानसभा सचिवालयों को मतदान पेटियां, मतपत्र, विशेष पेन और अन्य सीलबंद सामग्री भेजनी शुरू कर दी है। राष्ट्रपति का चुनाव 18 जुलाई को कराया जाना है।

राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों के सहायक निर्वाचन अधिकारियों को संबोधित करते हुए मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने चुनाव प्रक्रिया का कडाई से पालन करने को कहा है।

निर्वाचन आयोग ने चुनाव प्रबंधों और मतगणना पर निगरानी के लिए 37 पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं। ये पर्यवेक्षक चुनाव प्रबंधों की निगरानी रखेंगे और मतपेटियों और अन्य चुनाव सामग्री को सुरक्षित ढंग से लाने-ले जाने की व्यवस्था देखेंगे। चुनाव अधिकारी और सहायक चुनाव अधिकारी स्वतंत्र और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करायेंगे। मतगणना 21 जुलाई को होगी।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

12 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

13 hours ago

This website uses cookies.