केंद्रीय कोयला, खनन एवं संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कहा कि देश का कोयला और खनन क्षेत्र प्रधानमंत्री की आत्मनिर्भर भारत परिकल्पना के अनुरूप देश के निर्माण व देश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
कोयला और खनन मंत्रालय के तहत सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों के अशासकीय निदेशकों के लिए आयोजित अपनी तरह के पहले ओरिएन्टेशन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कोयला मंत्री ने आज कहा कि यह अशासकीय निदेशक सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों की कार्यकुशलता में और अधिक सुधार लाने के काम में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर सकते हैं। उन्होंने कहा कोयला और खनन क्षेत्र रोजगार के अवसर पैदा करने वाले सबसे बड़े क्षेत्र हैं। प्रल्हाद जोशी ने कहा कि मौजूदा सरकार देश के निर्माण में कोयला और खनन क्षेत्र का भरसक उपयोग करना चाहती है। उन्होंने कहा कि यह दोनों क्षेत्र उच्च उत्पादन लक्ष्यों को हासिल करने की दिशा में बढ़ रहे हैं।
इस ओरिएन्टेशन कार्यक्रम में कोयला, खनन एवं रेल राज्य मंत्री रावसाहेब पाटिल दानवे, कोयला मंत्रालय के सचिव अनिल कुमार जैन, कोयला और खनन मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी और सहायक संगठनों के अशासकीय निदेशकों ने भाग लिया।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment