स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा है कि सभी नागरिकों को सस्ते दामों पर अच्छी गुणवत्ता की दवाइयां उपलब्ध कराना सरकार की पहली प्राथमिकता है। इसके लिए सरकार ने देशभर में जन औषधि केंद्र खोले हैं। डॉ. मनसुख मांडविया ने आज उत्तराखंड में देहरादून के जाखन में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का दौरा किया और दवाओं की उपलब्धता की जानकारी ली। केंद्रीय मंत्री ने इस अवसर पर स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं और लाभार्थियों से भी बात की। मीडिया से बातचीत में डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा कि जन औषधि केंद्र खुलने से आम लोगों को बडी राहत मिली है। इस पहल के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि आज कैंसर और अन्य रोगों की महंगी दवाएं कम कीमतों पर उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि अब अमीर या गरीब हर व्यक्ति इन केंद्रों से किफायती मूल्यों पर दवाएं खरीद सकता है।
चार धाम यात्रा के बारे में डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा कि राज्य सरकार ने चार धाम जाने वाले मार्गों पर स्वास्थ्य सुविधाएं बढाने के लिए पांच सौ करोड रूपए की मांग की है जिसे पूरा किया जाएगा। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री उत्तराखंड के दो दिन के दौरे पर हैं।
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment