कोरोना वायरस के चलते पिछले दो साल से बंद रही कांवड़ यात्रा इस साल 14 जुलाई से 26 जुलाई तक चलेगी। श्रावण माह में होने वाली यात्रा में भारी संख्या में शिव भक्तों के जमावडे़ को देखते हुए इस बार सुरक्षा व्यवस्था ड्रोन, सीसीटीवी और सोशल मीडिया निगरानी से की जाएगी।
कांवड़ यात्रा के दौरान शिव भक्त कंधे पर कांवड़ उठाकर हरिद्वार तथा आसपास के क्षेत्रों से गंगा जल भर कर ले जाते हैं और उससे अपने गांवों के मंदिरों में भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं।
इस संबंध में यहां एक अंतरराज्यीय समन्वय बैठक को संबोधित करते हुए उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने कहा कि शिव भक्त कावंड़ियों से सोशल मीडिया के माध्यम से अपील की जाएगी कि वे यात्रा में शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन को सहयोग करें।
कुमार ने कहा कि पड़ोसी प्रदेशों से अपेक्षा है कि वे अपने राज्यों में कांवड़ यात्रा के निर्धारित मार्गों का प्रचार प्रसार करें ताकि चारधाम, मसूरी एवं देहरादून आने वाले पर्यटकों और श्रद्धालुओं को कोई दिक्कत न हो।
इस बैठक का उद्देश्य उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, पंजाब और राजस्थान तथा अन्य जगहों से आने वाले कांवडियों की यात्रा को सकुशल संपन्न कराना है।
इस वर्ष हरिद्वार और आसपास के क्षेत्रों को कांवड़ यात्रा की दृष्टि से 12 सुपर जोन, 31 जोन और 133 सेक्टरों में विभाजित किया गया है जिनमें नौ-दस हजार पुलिसकर्मी व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैनात किए जाएंगे।
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment