कर्नाटक सरकार ने सोमवार को ‘काशी यात्रा’ परियोजना को अपनी मंजूरी दे दी, जिसमें उत्तर प्रदेश के वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर की तीर्थ यात्रा करने के इच्छुक 30,000 तीर्थयात्रियों में से प्रत्येक को 5,000 रुपये की नकद सहायता की पेशकश की जाएगी।
अपने आदेश में, सरकार ने धार्मिक बंदोबस्ती विभाग के आयुक्त को ‘काशी यात्रा’ के लिए स्वीकृत सात करोड़ रुपये का उपयोग करने के लिए अधिकृत किया।
एक बयान में, धार्मिक बंदोबस्ती, हज और वक्फ मंत्री, शशिकला जोले ने कहा कि जो लोग योजना का लाभ उठाने के इच्छुक हैं, उन्हें कर्नाटक का मूल निवासी होना चाहिए और कर्नाटक में अपने मूल निवास का प्रमाण-मतदाता पहचान पत्र, आधार कार्ड या राशन कार्ड आदि – प्रस्तुत करना होगा।
मंत्री ने कहा कि आवेदकों की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए और उन्हें अपना आयु प्रमाण प्रस्तुत करना होगा।
उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने एक अप्रैल से 30 जून तक तीर्थयात्रा की थी और ‘काशी यात्रा’ योजना का लाभ लेना चाहते हैं, उन्हें अपने दर्शन टिकट या प्रतीक्षा सूची, ‘पूजा रसीद’ जैसे प्रमाण प्रस्तुत करने होंगे कि वे काशी विश्वनाथ मंदिर गए थे और निर्धारित प्रारूप में इसे धार्मिक बंदोबस्ती विभाग के आयुक्त के यहां जमा कराना होगा।
जोले ने कहा कि सरकार प्रायोजित ‘काशी यात्रा’ का लाभ तीर्थयात्री जीवन में एक बार ही उठा सकेंगे।
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment