भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने कहा है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से रोजगार के अवसर दिलाने के नाम पर दिल्लीवासियों को गुमराह किया है। नई दिल्ली में मीडिया से बातचीत में पार्टी प्रवक्ता संबित पात्रा ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री केजरीवाल ने लोगों को मुफ्त में चीजे बांटने की नई राजनीति की शुरूआत की है, जिससे लक्षित समूह को फायदा नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री केजरीवाल ने एक भाषण में दावा किया था कि उनकी सरकार ने दस लाख लोगों को रोजगार के अवसर दिये हैं, लेकिन एक आरटीआई के जवाब में ये सामने आया कि केवल तीन हजार 246 लोगों को ही रोजगार मिला है।
संबित पात्रा ने आरोप लगाया कि दिल्ली सरकार अनेक सरकारी स्कूलों को बंद कर रही है, जबकि उसने पांच सौ नये स्कूल खोलने का वायदा किया था। उन्होंने यह भी कहा कि स्कूलों में सैंकडों प्रशिक्षित शिक्षकों की कमी है और शिक्षक यहां तक कि प्रधानाचार्य के पद भी रिक्त हैं। संबित पात्रा ने दिल्ली सरकार पर शराब माफिया के 144 करोड से ज्यादा रूपये माफ करने का आरोप लगाया, जो यह दर्शाता है कि आप सरकार सिर्फ शराब व्यापारियों के हितों के लिए चिन्तित है।
सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय ने लॉजिस्टिक्स दक्षता बढ़ाने और इस क्षेत्र के लिए… Read More
सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान 55,200 से अधिक स्टार्टअप को मान्यता दी है,… Read More
एनआईसीडीसी लॉजिस्टिक्स डेटा सर्विसेज लिमिटेड (NLDSL) और महाराष्ट्र सरकार ने एकीकृत लॉजिस्टिक्स इंटरफेस प्लेटफॉर्म का… Read More
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि संविधान में परिसीमन के प्रावधान किए गए हैं… Read More
पर्यावरण स्थिरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, कांकरिया कोचिंग डिपो एक वॉटर… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बताया कि संसद में इस समय नारी शक्ति वंदन अधिनियम में… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment