Categories: News-Headlines

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा देश के जल, जमीन और आसमान में तिरंगा लहराने से प्रत्‍येक भारतीय उत्‍साहित

भारत की स्वतंत्रता के 75 वर्ष के अवसर पर लोगों को अपने घरों में तिरंगा फहराने के लिए उत्‍साहित करने के उद्देश्‍य से हर घर तिरंगा अभियान आज से शुरू हो रहा है। आजादी का अमृत महोत्‍सव के अंग के रूप में यह अभियान स्‍वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ 15 अगस्‍त तक चलेगा। इस कार्यक्रम का उद्देश्‍य हर भारतीय को अपने घर पर राष्‍ट्रीय ध्‍वज फहराने के लिए प्रेरित करना है। इस अभियान की घोषणा के बाद से अब तक लोगों को बीस करोड़ से अधिक तिरंगे उपलब्‍ध कराए गए हैं।

पिछले महीने मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने लोगों से 13 से 15 अगस्‍त तक अपने घरों में राष्‍ट्रीय ध्‍वज फहराकर हर घर तिरंगा आंदोलन को सुदृढ़ बनाने की अपील की थी।

इस पहल का उद्देश्‍य लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना का संचार करना और तिरंगे के बारे में जागरूकता बढाना है। घरों के अलावा सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, स्‍थानीय स्‍वयं सरकारी निकायों, सरकारी शिक्षण संस्‍थानों, वाणिज्‍यि‍क प्रतिष्‍ठानों और निजी कंपनियों में भी राष्‍ट्रीय ध्‍वज फहराए जाएंगे। ध्‍वज 13 और 14 अगस्‍त रात को भी फहराया जा सकता है।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

4 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

4 hours ago

This website uses cookies.