भारतीय रिजर्व बैंक ने वित्तीय संस्थाओं से कहा है कि वे इस बात का ध्यान रखें कि उनके ऋण वसूली एजेंट किसी कर्जदार को शरीरिक या मौखिक रूप से भयभीत या परेशान न करें। रिजर्व बैंक ने सलाह दी है कि एजेंट को किसी कर्जदार के परिजनों और मित्रों को अपमानित नहीं करना चाहिए और उनकी निजता में हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए।
रिजर्व बैंक को पता चला है कि ऋण वसूली एजेंट समय-समय पर जारी निर्देशों का पालन नहीं कर रहे हैं। इन एजेंटों की गतिविधियों से उत्पन्न चिंता के कारण रिजर्व बैंक ने कहा है कि एजेंटों को ऋण की वसूली के लिए शाम सात बजे से सुबह आठ बजे तक कोई भ्रामक या झूठी कॉल नहीं करनी चाहिए। इन एजेंटों पर शाम सात बजे से सुबह आठ बजे तक मोबाइल या सोशल मीडिया के माध्यम से धमकी भरे संदेश भेजने या गुमनाम कॉल करने पर भी रोक लगा दी गई है।
ये निर्देश क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों, सहकारी बैंकों, गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनियों, परिसंपत्ति पुनर्निर्माण कंपनियों और अखिल भारतीय वित्तीय संस्थाओं सहित सभी वाणिज्यिक बैंकों पर लागू होंगे। इन निर्देशों के उल्लंघन को गंभीरता से लिया जाएगाा। तीन लाख रुपये तक की वार्षिक आय वाले लोगों को दिए गए जमानत मुक्त ऋण या माइक्रोफाइनेंस के लिए ये दिशा-निर्देश लागू नहीं होंगे।
सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय ने लॉजिस्टिक्स दक्षता बढ़ाने और इस क्षेत्र के लिए… Read More
सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान 55,200 से अधिक स्टार्टअप को मान्यता दी है,… Read More
एनआईसीडीसी लॉजिस्टिक्स डेटा सर्विसेज लिमिटेड (NLDSL) और महाराष्ट्र सरकार ने एकीकृत लॉजिस्टिक्स इंटरफेस प्लेटफॉर्म का… Read More
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि संविधान में परिसीमन के प्रावधान किए गए हैं… Read More
पर्यावरण स्थिरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, कांकरिया कोचिंग डिपो एक वॉटर… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बताया कि संसद में इस समय नारी शक्ति वंदन अधिनियम में… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment