Categories: News-Headlines

दिल्ली सीमा शुल्क निवारक जोन ने 396.5 करोड़ रुपये मूल्य के 147 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ नष्ट किए

नारकोटिक्स ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) के विरूद्ध लड़ाई में एक बड़ा कदम उठाते हुए, दिल्ली सीमा शुल्क निवारक जोन ने केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) द्वारा अधिकृत अपशिष्ट प्रबंधन सुविधा केन्द्र पर 396.5 करोड़ रुपये मूल्य के 147 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ नष्ट कर दिए।

सुविधा केन्द्र में, 60.3628 किलोग्राम अवैध नशीले पदार्थ, जिसमें 56.346 किलोग्राम हेरोइन, 2.150 किलोग्राम एमडीएमए हाइड्रोक्लोराइड, 0.2193 किलोग्राम मारिजुआना, और 1.6475 किलोग्राम गांजा के साथ-साथ 87 किलोग्राम वजन वाले 10,894 एनडीपीएस-टिडाइजेसिक कैप्सूल शामिल थे, को जलाकर नष्ट कर दिया गया।

नष्ट किए गए पदार्थ, नई दिल्ली के राजस्व खुफिया निदेशालय द्वारा जब्त किए गए प्रतिबंधित पदार्थ थे, और इन्हें नष्ट किए जाने की पूरी प्रक्रिया की निगरानी एक उच्च स्तरीय ड्रग निपटान समिति द्वारा की गई थी।

खतरनाक और अन्य अपशिष्ट (एम एंड टीएम) नियम, 2016 के तहत दिशानिर्देशों के अनुसार प्रतिबंधित पदार्थ को जलाया गया।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

17 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

20 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

21 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

21 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.