Categories: News-Headlines

दिल्ली में वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में, तापमान 9.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज

राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार सुबह न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

आईएमडी ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्ष आर्द्रता 92 प्रतिशत दर्ज की गई।

मौसम वैज्ञानिकों ने पूर्वानुमान जताया है कि दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस पहुंचने की संभावना है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने बताया कि सुबह नौ बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) ‘खराब’ श्रेणी (252) में दर्ज किया गया। पड़ोसी फरीदाबाद में एक्यूआई (288), गाजियाबाद में (296), गुरुग्राम (273), नोएडा (236) और ग्रेटर नोएडा (237) में भी एक्यूआई ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज किया गया।

उल्लेखनीय है कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 और 500 के बीच एक्यूआई को ‘गंभीर’ माना जाता है।

राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

3 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

3 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

4 hours ago

This website uses cookies.