दक्षिणपश्चिम मानसून आज 10 जून, 2021 को दक्षिण गुजरात क्षेत्र के कुछ हिस्सों, महाराष्ट्र, तेलंगाना और एमपी के शेष भागों, आंध्र प्रदेश, दक्षिण मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों, छत्तीसगढ़ तथा दक्षिण ओडिशा, मध्य बंगाल की खाड़ी के शेष भागों और उत्तर बंगाल की खाड़ी के अधिकतर हिस्सों की ओर बढ़ गया।
मानसून की उत्तरी सीमा (एनएलएम) अक्षांश 20.0° उत्तर/ देशांतर 60°पूर्व, अक्षांश 20.5° उत्तर/देशांतर70°पूर्व, सूरत, नंदुरबार, बेतुल, मांडला, बोलनगीर, पुरी, 22.5°उत्तर/89.5°पूर्व, 24.0°उत्तर/89.5°पूर्व तथा बोगडोगरा से गुजरती है।
दक्षिणपश्चिम मानसून के अगले 48 घंटों के दौरान गुजरात के और अधिक भागों, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और ओडिशा के शेष भागों संपूर्ण पश्चिम बंगाल, तथा झारखंड और बिहार तथा पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों और उत्तर बंगाल की खाड़ी के शेष भागों की ओर बढ़ने के लिए स्थिति अनुकूल है।
एक चक्रवाती सर्कुलेशन उत्तरपश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना हुआ है और मध्य क्षोभमंडल तक फैला हुआ है। इसके प्रभाव में अगले 24 घंटों के दौरान उत्तरपश्चिम बंगाल की खाड़ी और निकटवर्ती क्षेत्रों में एक कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इसके बाद के 24 घंटों के दौरान इसके और अधिक चिह्नित होने और पूरे ओडिशा में पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ने की संभावना है। इसके प्रभाव में आज से पूर्वी भारत के अधिकांश भागों और मध्य भारत के निकटवर्ती भागों में भारी से बहुत भारी वर्षा के साथ काफी व्यापक वर्षा की संभावना है। 11 और 12 जून को ओडिशा में छिटपुट काफी भारी वर्षा (≥20 सेंटी मीटर) ; 11-13 जून के दौरान छत्तीसगढ़ में; 13 तारीख को पूर्वी मध्य प्रदेश में और 12 और 13 जून, 2021 को विदर्भ के ऊपर अत्यधिक भारी वर्षा की संभावना है।
कम दबाव क्षेत्र के साथ पश्चिम तट के पास पश्चिमी हवाओं के मजबूत होने के कारण 10 से 15 जून के दौरान महाराष्ट्र के तटीय जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा के साथ व्यापक वर्षा के जारी रहने की संभावना है और 12 से 15 जून, 2021 के दौरान तटीय कर्नाटक में भारी से बहुत भारी वर्षा के साथ व्यापक वर्षा की संभावना है। 12 से 15 जून के दौरान केरल में छिटपुट भारी वर्षा होने की संभावना है। कोंकण में 12 से 15 जून के दौरान छिटपुट अत्यंत भारी वर्षा की संभावना है।
कम दबाव वाले क्षेत्र के पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर होने और इसके अवशेष के कारण 12 से 14 जून, 2021 के दौरान उत्तरपश्चिम भारत (राजस्थान को छोड़कर) में छिटपुट भारी वर्षा के साथ व्यापक वर्षा होने की संभावना है। 12 जून को उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में भी भारी वर्षा की संभावना है ।
मानसून की शुरुआत से पहले मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, बंगाल, झारखंड और बिहार में अगले 2 दिनों के दौरान लगातार बादलों के साथ तेज आंधी-तूफान की संभावना है।
10 जून को दक्षिण हरियाणा के अलग-अलग स्थानों पर लू चलने की संभावना तथा 10 और 11 जून को उत्तपश्चिम राजस्थान में लू चलने की संभावना है।
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment