Categories: News-Headlines

एलपीजी ग्राहकों के लिए रिफिल बुकिंग पोर्टेबिलिटी

सभी के लिए ऊर्जा को सुलभ और किफायती बनाने के माननीय प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण और एलपीजी उपभोक्ताओं को और अधिक सशक्त बनाने केनजरिए से, एलपीजी ग्राहकों को यह तय करने की अनुमति देने का फैसला किया गया है कि वे किस वितरक से एलपीजी रिफिल कराना चाहते हैं। उपभोक्ता अपनी तेल विपणन कंपनी (ओएमसी) के उन डिलीवरी डिस्ट्रिब्यूटर में से किसी एक को चुन सकेंगे, जो कि उनके क्षेत्र में एलपीजी का वितरण करता है। पायलट चरण में यह अनूठी सुविधा गुड़गांव, पुणे,रांची,चंडीगढ़, कोयंबटूर में उपलब्ध होगी। पायलट चरण जल्द ही शुरू किया जाएगा।

पंजीकृत लॉग इन का उपयोग करके मोबाइल ऐप/ग्राहक पोर्टल के माध्यम से जब उपभोक्ता एलपीजी रिफिल की बुकिंग करेंगे तो उन्हें वितरण वितरकों की सूची रेटिंग के साथ दिखेगी। ग्राहक एलपीजी रिफिल डिलीवरी प्राप्त करने के लिए अपने क्षेत्र के लिए लागू सूची में से किसी भी वितरक को चुन सकता है। यह सेवा न केवल बढ़ी हुई पसंद के माध्यम से ग्राहकों को सशक्त बनाएगी, बल्कि ग्राहकों को सर्वोत्तम श्रेणी की सेवाएं प्रदान करने और उनकी प्रदर्शन रेटिंग में सुधार करने के लिए वितरकों के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को भी प्रेरित करेगी।

डिजिटल एलपीजी सेवाएं

डिजिटल इंडिया मिशन को आगे बढ़ाते हुए, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के तहत तेल विपणन कंपनियां ग्राहकों को एक सहज डिजिटल अनुभव प्रदान करने के लिए अपनी सुविधाओं का लगातार उन्नयन कर रही हैं। कोविड-19 के कारण लगाए गए प्रतिबंधों को देखते हुए संपर्क रहित लेनदेन की आवश्यकता को बढ़ाया गया है। प्रौद्योगिकी का लाभ उठाते हुए, ओएमसी ने डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से ग्राहकों को एलपीजी रिफिल बुक करने और भुगतान करने में मदद करने के लिए निम्नलिखित डिजिटल पहलों को लागू किया है:

विधि
इंडेन
भारत गैस
एचपी गैस

पोर्टल एंड मोबाइल ऐप: ग्राहक रिफिल बुक कर सकते हैं, व्यक्तिगत रिकॉर्ड अपडेट कर सकते हैं, पोर्टेबिलिटी के लिए आवेदन कर सकते हैं, कनेक्शन ट्रांसफर कर सकते हैं, पता बदल सकते हैं और रिफिल से संबंधित अन्य सभी सेवाएं प्राप्त कर सकते हैं।

https://cx.indianoil.inऔर इंडियन ऑयल वन मोबाइल ऐप

https://my.ebharatgas.comऔर हेलो बीपीसीएल मोबाइल ऐप

https://myhpgas.inऔर एचपी पे मोबाइल ऐप

आईवीआरएस और एसएमएस नंबर के माध्यम से रिफिल बुकिंग: 
77189 55555
7715012345 / 7718012345
राज्यवार टेलीफोन नंबरों की सूची- https://www.hindustanpetroleum.com/hpanytime 

मिस्ड कॉल के जरिए रिफिल बुकिंग
84549 55555
7710955555
9493602222

वॉट्स ऐप
75888 88824
1800224344
9222201122

उपरोक्त डिजिटल माध्यम के अलावा, ग्राहक उमंग (यूनिफाइड मोबाइल ऐप फॉर न्यू गवर्नेंस) ऐप या भारत बिल पे सिस्टम ऐप और प्लेटफॉर्म के माध्यम से भी अपनी एलपीजी रिफिल बुक कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त ग्राहक लोकप्रिय ई-कॉमर्स ऐपअमेजन, पेटीएम आदि के जरिए रिफिल बुक कर उसका भुगतान कर सकते हैं।
एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए एलपीजी कनेक्शन पोर्टेबिलिटी

उसी क्षेत्र में सेवारत अन्य वितरक को एलपीजी कनेक्शन के ऑनलाइन हस्तांतरण की सुविधा एलपीजी ग्राहकों को संबंधित ओएमसी के वेब-पोर्टल के साथ-साथ उनके मोबाइल ऐप के माध्यम से प्रदान की गई है।

अपने पंजीकृत लॉग इन का उपयोग करके ग्राहक अपने क्षेत्र में सेवारत वितरकों की सूची से अपने ओएमसी के वितरक को चुन सकते हैं और अपनी एलपीजी कनेक्शन की पोर्टिंग का विकल्प चुन सकते हैं। स्रोत वितरक के पास ग्राहक से संपर्क करने और उसे सुविधा जारी करने का विकल्प होता है। यदि ग्राहक आश्वस्त है, तो वह 3 दिनों के निर्धारित समय के भीतर पोर्टेबिलिटी अनुरोध को वापस ले सकता है। अन्यथा, कनेक्शन स्वचालित रूप से चुने गए वितरक को हस्तांतरित हो जाता है।

इसके तहत ग्राहक डिस्ट्रीब्यूटरशिप पर आए बिना उसक्षेत्र में काम कर रही उसी कंपनी के किसी अन्य वितरक को ऑनलाइन पोर्टेबिलिटी का लाभ उठा सकता है। यह सुविधा नि:शुल्क है और इस सुविधा के लिए कोई शुल्क या हस्तांतरण शुल्क देय नहीं है। मई 2021 में ओएमसी द्वारा 55759 पोर्टेबिलिटी अनुरोधों को सफलतापूर्वक पूरा किया गया है।

Leave a Comment

Recent Posts

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More

11 hours ago

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More

12 hours ago

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More

14 hours ago

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

15 hours ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

15 hours ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

1 day ago

This website uses cookies.