उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, तेलंगाना और जम्मू व कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल और सिक्किम, ओडिशा, अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तटीय कर्नाटक और केरल तथा माहे में एक-दो स्थानों पर बादलों की गर्जना, बिजली कड़कने की घटनाएँ हो सकती हैं। इन भागों में 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज़ हवाएं भी चल सकती हैं।
दक्षिणी हरियाणा और राजस्थान में एक-दो स्थानों पर लू जैसी स्थितियाँ बनी रह सकती हैं।
छत्तीसगढ़, ओडिशा, कोंकण व गोवा और तटीय आंध्र प्रदेश तथा यनम में कुछ स्थानों पर भारी से अति भारी वर्षा होने के आसार हैं। उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, बिहार, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल, अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह, गुजरात के पूर्वी भागों, तेलंगाना और तटीय कर्नाटक में भी एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है।
दक्षिण-पश्चिमी और इससे सटे पश्चिमी मध्य अरब सागर तथा बंगाल की खाड़ी के दक्षिणी और मध्य एवं इससे सटे उत्तरी भागों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएं चलने की आशंका है। हवा के झोंके 60 किमी प्रति घंटे तक के हो सकते हैं। मन्नार की खाड़ी में 45 से 55 किमी जबकि उत्तरी अरब सागर और गुजरात-महाराष्ट्र के तटीय भागों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की गति से हवाएं चलेंगी। मछुआरों को इन क्षेत्रों में मछली पकड़ने के लिए ना जाने की सलाह जारी की गई है।
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment