Categories: News-Headlines

जगजीवन RPF अकादमी लखनऊ में नवनिर्मित राष्ट्रीय शहीद स्मारक का अनावरण किया गया

रेलवे सुरक्षा बल के महानिदेशक संजय चंदर ने आज जगजीवन आरपीएफ अकादमी लखनऊ में नवनिर्मित राष्ट्रीय शहीद स्मारक एवं राष्ट्रीय रेलवे सुरक्षा संग्रहालय का अनावरण किया।

यह शहीद स्मारक 4800 वर्ग मीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है और इस स्मारक पर 1957 से अब तक 1014 शहीद आरपीएफ कर्मियों के नाम अंकित किए गए हैं और आरपीएफ की ओर से उन्हें श्रद्धांजलि दी गई है।

इस संग्रहालय में आने वाले पर्यटक को एक ही नजर में रेलवे सुरक्षा बल के इतिहास, उत्पत्ति, उपलब्धियों, कर्तव्यों और जिम्मेदारियों की पूरी जानकारी मिल जाएगी। संग्रहालय कुल 9000 वर्ग फुट क्षेत्र में फैला हुआ है, जिसमें 37 विषयगत डिस्प्ले पैनल, 11 डिस्प्ले कैबिनेट, पुलिस प्रणाली का इंफो-ग्राफिक इतिहास, 87 कलाकृतियां, भारत के राष्ट्रीय अभिलेखागार से 500 पृष्ठ, बीते युग के 36 हथियार, सुरक्षा से संबंधित 150 रेलवे की वस्तुएं, रेलवे सुरक्षा बल के विभिन्न रैंकों के 15 पुतले और कई अन्य महत्वपूर्ण वस्तुएं प्रदर्शित हैं।

इस संग्रहालय का आदर्श वाक्य ‘ज्ञानवर्धनायचसंरक्षणाय’ है जो आरपीएफ को ‘ज्ञान को बढ़ावा देने और विरासत को संरक्षित करने’ के लिए लगातार प्रेरित करता है।

इसके अलावा, रेलवे सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सेंट्रल आर्मर्ड फाइटिंग व्हीकल डिपो किर्की, खड़की, पुणे से प्राप्त और अकादमी परिसर में स्थापित वॉर ट्रॉफी टी-55 टैंक, नवनिर्मित बैडमिंटन और लॉन टेनिस कोर्ट, आरपीएफ के विशेष बैंड का भी अनावरण किया।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

18 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

22 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

22 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

23 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.