भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने आज हितधारकों की टिप्पणियों के लिए दूरसंचार उपभोक्ता शिक्षा और संरक्षण निधि (छठा संशोधन) विनियमन, 2023 का मसौदा जारी किया।
ट्राई ने 15 जून, 2007 को दूरसंचार उपभोक्ता शिक्षा और संरक्षण निधि विनियम, 2007 [(2007 का 6) [इसके बाद प्रमुख विनियम के रूप में संदर्भित] अधिसूचित किया था। इन विनियमों के मुताबिक, “दूरसंचार उपभोक्ता शिक्षा और संरक्षण निधि” (टीसीईपीएफ) नामक एक कोष बनाया गया था। टीसीईपीएफ द्वारा उत्पन्न आय का उपयोग उपभोक्ताओं तक सूचना के प्रसार के लिए उपभोक्ता पहुंच कार्यक्रम, सेमिनार, कार्यशालाएं आयोजित करने, शैक्षिक और जागरूकता सामग्री विकसित करने आदि जैसी गतिविधियों को करने के लिए किया जाता है। समिति द्वारा कार्यों की योजना नियमों के तहत गठित दूरसंचार उपभोक्ता शिक्षा और संरक्षण निधि (इसके बाद “सीयूटीसीईएफ” के रूप में संदर्भित) के उपयोग के लिए बनाई गई है।
प्राधिकरण ने पाया कि खातों की तैयारी, रखरखाव और लेखापरीक्षा और सीयूटीसीईएफ की बैठकों में हिस्सा लेने के लिए उपभोक्ता समूहों के प्रतिनिधियों की भागीदारी के लिए, टीसीईपीएफ से व्यय किया जाना है और नियमों में प्रावधानों की आवश्यकता है। तदनुसार, मूल विनियमों के विनियम 06 एवं 13 में संशोधन प्रस्तावित किया गया है।
वर्ष 2020 के दौरान, कॉर्पोरेशन बैंक, जिसमें टीसीईपीएफ का रखरखाव किया जाता है, का यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में विलय कर दिया गया है। इसके अलावा, उपभोक्ता संरक्षण कानून, 1986 (1986 का 68) को रद्द कर उसके स्थान पर उपभोक्ता संरक्षण कानून, 2019 (2019 का 35) लाया गया। इसलिए प्रमुख नियमों के महत्वपूर्ण प्रावधानों को बदलने के लिए संशोधन किये गये।
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment