Categories: News-Headlines

छत्‍तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र राज्‍यपाल के अभिभाषण के साथ शुरू हुआ

छत्‍तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आज राज्‍यपाल बिश्‍वभूषण हरिचंदन के अभिभाषण के साथ शुरू हुआ। राज्‍यपाल ने कहा कि राज्‍य में आदिवासी समुदायों को लाभ पहुंचाने के लिए पीईएसए से संबंधित नियमों को बनाया गया है। उन्‍होंने कहा कि अनावश्‍यक कागजी कार्रवाई में फंसे आदिवासी कैदियों की रिहाई को सुनिश्चित किया गया है। इसके अलावा आदिवासी क्षेत्रों में 13 साल से बंद पड़े 300 स्‍कूलों का पुनर्निमाण कर इन्‍हें शुरू कर दिया गया है। उन्‍होंने कहा कि नक्‍सलियों पर लगाम लगा कर लोगों का अपने गांव वापस लौटना सुनिश्चित किया गया है। राज्‍यपाल ने कहा कि छत्‍तीसगढ़ का बस्‍तर क्षेत्र माओवादी प्रभावित क्षेत्र से निकलकर विकास के क्षेत्र के रूप में अपनी एक नई पहचान बना रहा है। 24 मार्च तक चलने वाले बजट सत्र में सदन की 14 बैठकें होंगी। मुख्‍यमंत्री आने वाली वित्‍तीय वर्ष के लिए छह मार्च को बजट पेश करेंगे।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

11 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

12 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

12 hours ago

This website uses cookies.