Categories: News-Headlines

चालू वित्त वर्ष में सकल प्रत्यक्ष कर संग्रह 16.77 प्रतिशत की वर्ष-दर-वर्ष वृद्धि के साथ 17.18 लाख करोड़ रुपये हुआ

प्रत्यक्ष कर संग्रह के 10 जनवरी, 2024 तक के अनंतिम आंकड़ों में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है। 10 जनवरी, 2024 तक प्रत्यक्ष कर संग्रह से पता चलता है कि सकल संग्रह 17.18 लाख करोड़ रुपये है जो पिछले वर्ष की इसी अवधि के सकल संग्रह की तुलना में 16.77 प्रतिशत अधिक है। प्रत्यक्ष कर संग्रह, रिफंड का निवल 14.70 लाख करोड़ रुपये है, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि के लिए निवल संग्रह की तुलना में 19.41 प्रतिशत अधिक है। यह संग्रह वित्त वर्ष 2023-24 के लिए प्रत्यक्ष करों के कुल बजट अनुमानों का 80.61 प्रतिशत है।

जहां तक सकल राजस्व संग्रह के संदर्भ में कॉरपोरेट आयकर (सीआईटी) और व्यक्तिगत आयकर (पीआईटी) की वृद्धि दर का संबंध है सीआईटी के लिए वृद्धि दर 8.32 प्रतिशत है जबकि पीआईटी के लिए वृद्धि दर 26.11 प्रतिशत (केवल पीआईटी)/26.11 प्रतिशत (एसटीटी सहित पीआईटी) है। रिफंड के समायोजन के बाद, सीआईटी संग्रह में निवल वृद्धि 12.37 प्रतिशत है और पीआईटी संग्रह में 27.26 प्रतिशत (केवल पीआईटी)/27.22 प्रतिशत (एसटीटी सहित पीआईटी) है।

01 अप्रैल, 2023 से 10 जनवरी, 2024 के दौरान 2.48 लाख करोड़ रुपये के रिफंड जारी किए गए हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

आज विश्व धरोहर दिवस है

आज विश्व धरोहर दिवस है। यह दिन सांस्कृतिक और प्राकृतिक विरासत की विविधता, संवेदनशीलता और… Read More

14 hours ago

BECIL ने उन्नत प्रौद्योगिकियों और डिजिटल परिवर्तन में सहयोग को मजबूत करने के लिए सी-डैक के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (बेसिल) ने उन्नत प्रौद्योगिकियों, डिजिटल परिवर्तन और क्षमता विकास के… Read More

15 hours ago

किसानों को बड़ी राहत: केंद्र सरकार के फैसलों से तीन राज्यों के किसानों को मिलेगा लाभकारी मूल्य

केंद्र सरकार ने किसानों के हित में एक महत्वपूर्ण और राहतभरा निर्णय लेते हुए उत्तर… Read More

15 hours ago

अमेरिका ने रूस से पेट्रोलियम उत्पाद खरीदने की छूट को एक महीने के लिए बढ़ाया

अमेरिका ने रूस से पेट्रोलियम उत्पाद खरीदने संबंधी, छूट को एक महीने के लिए बढ़ा… Read More

15 hours ago

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कृषि क्षेत्र की वर्तमान स्थिति तथा आगामी खरीफ मौसम की तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा की

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कृषि क्षेत्र की वर्तमान स्थिति तथा आगामी… Read More

15 hours ago

कैबिनेट ने ‘भारत समुद्री बीमा पूल’ (बीएमआई पूल) के निर्माण के प्रस्ताव को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आज केंद्रीय मंत्रिमंडल ने घरेलू बीमा पूल के निर्माण… Read More

15 hours ago

This website uses cookies.