गृहमंत्री अमित शाह ने कहा है कि पूर्वोत्तर राज्यों में शांति और ढांचागत विकास केन्द्र सरकार की शीर्ष प्राथमिकता है। पूर्वोत्तर के सशक्तिकरण पर भारतीय वाणिज्य परिसंघ को संबोधित करते हुए गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2014 के बाद 50 से अधिक बार पूर्वोत्तर की यात्रा की है। उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर राज्य तीन सिद्धान्तों-सहानुभूति, सशक्तिकरण और सक्षम के साथ समृद्ध होंगे।
गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि पूर्वोत्तर में राजनीतिक स्थिरता और शांति बनी हुई है और सभी राज्य सरकारों ने अपने पांच वर्ष के कार्यकाल को पूरा किया है। उन्होंने कहा कि वहां चुनाव शांतिपूर्ण हुए हैं। पूर्वोत्तर राज्यों की सभी राजधानियों को हवाई सम्पर्क से जोडा गया है और ईटानगर में नया हवाई अड्डा बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर को सशक्त बनाने और वहां विकास को मजबूती देने के लिए निवेश करने का समय आ गया है। गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि मोदी सरकार के सत्ता में आने के बाद से पूर्वोत्तर राज्यों पर ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार जैविक उत्पादों को बढावा दे रही है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि निकट भविष्य में पूर्वोत्तर जैविक खाद्यान के व्यापार के लिए बहुत बडा केन्द्र बन जाएगा। गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि अगले एक दो वर्षों में बंगलादेश रेल और सडक के जरिये पूर्वोत्तर राज्यों के साथ जुड जाएगा। उन्होंने भारतीय वाणिज्य परिसंघ से पूर्वोत्तर के विकास के लिए काम करने को कहा।
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ… Read More
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ… Read More
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More
कटरीना की जिंदगी में आ गए 'गजपति कुलपति', कनेक्शन जानकर होगी हैरानी, फैमिली टाइम में… Read More
JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment