Categories: News-Headlines

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के जेवर में नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे की आधारशिला रखी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज उत्‍तर प्रदेश के जेवर में नोएडा अंतरराष्‍ट्रीय हवाई अड्डे की आधारशिला रखेंगे। इसका विकास सम्‍पर्क बढाने और अत्‍याधुनिक विमानन क्षेत्र सृजित करने की प्रधानमंत्री की परिकल्‍पना के अनुरूप है। जेवर में नया एयरपोर्ट व्‍यापक निवेश आकर्षित करने, औद्योगिक वृद्धि की गति तेज करने तथा स्‍थानीय उत्‍पादों को राष्‍ट्रीय और अंतरराष्‍ट्रीय बाजारों तक पहुंचाने में महत्‍वपूर्ण भूमिका अदा करेगा। इससे अनेक उद्यमों के साथ रोजगार के अवसर भी उपलब्‍ध होंगे।

हवाई अड्डे के पहले चरण का विकास दस हजार करोड रुपये से अधिक की लागत से किया जा रहा है। यह हवाई अड्डा उत्‍तर भारत के लिए प्रमुख प्रवेश द्वार होगा। इसमें रेलवे स्‍टेशन, बस सेवा और निजी पार्किंग सहित बहु-माध्‍यम परिवहन केन्‍द्र की व्‍यवस्‍था होगी। हवाई अड्डा व्‍यापक रूप से सड़क, रेल और मैट्रो मार्ग से जुडा होगा। हमारे संवाददाता ने बताया कि यह देश का पहला एयरपोर्ट होगा जो कार्बन उत्सर्जन मुक्त होगा।

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में इंदिरागांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा के बाद यह दूसरा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा होगा। दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, अलीगढ़, आगरा, फरीदाबाद और आस-पास के यात्री इससे लाभान्वित हो सकेंगे। इसके साथ ही दिल्ली देश का पहला शहर बन जाएगा, जहां 70 किलोमीटर के दायरे में तीन एयरपोर्ट होंगे। यात्रियों की सुविधा के लिए नोएडा और दिल्ली को निर्वाध मेट्रो सेवा के जरिए जोड़ा जाएगा। उत्तर प्रदेश को विश्व मानचित्र पर लाने में नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। भारत में पहली बार किसी हवाई अड्डे में मल्टीमॉडल कानून केन्द्र की व्यवस्था होगी।

Leave a Comment

Recent Posts

जनगणना के तहत मकानों की गिनती का पहला चरण आज से कई राज्यों में शुरू

जनगणना के तहत मकानों की गिनती का पहला चरण आज से कई राज्यों में शुरू… Read More

1 hour ago

अमेरिका ने रूस या ईरान से तेल की खरीद पर प्रतिबंधों में कोई और छूट देने से इनकार किया

अमरीका ने रूस या ईरान से तेल की खरीद पर प्रतिबंधों में कोई और छूट… Read More

1 hour ago

IOS सागर मालदीव के माले से छह दिवसीय पारगमन पूरा करने के बाद थाईलैंड के फुकेट पहुंचा

हिंद महासागर पोत (आईओएस) सागर 14 अप्रैल 2026 को मालदीव के माले से छह दिवसीय… Read More

13 hours ago

NBCFDC ने वित्त वर्ष 2025-26 में रिकॉर्ड प्रदर्शन दर्ज किया

राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम (एनबीसीएफडीसी), जो सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के… Read More

15 hours ago

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने अर्बन चैलेंज फंड के लिए संचालन संबंधी दिशानिर्देश जारी किए

केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने आज नई दिल्ली में अर्बन चैलेंज… Read More

15 hours ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने महाराष्ट्र के नागपुर में एम्स नागपुर के दीक्षांत समारोह में शिरकत की और संबोधित किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज महाराष्ट्र के नागपुर में एम्स नागपुर के दीक्षांत समारोह में… Read More

17 hours ago

This website uses cookies.